LIVE UPDATE
गैजेट्सझमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

Cg News: ग्राम पंचायत रुमगा में ग्रा. सचिव और ठेकेदार की मिलीभगत से हैंडपंप मरम्मत के नाम पर घोटाला.!

मिथलेश आयम…. ✍️                                                      गौरेला पेंड्रा मरवाही : जिले के ग्राम पंचायत रुमगा जनपद पंचायत मरवाही में एक बड़ा घोटाला सामने आया है। सरकारी पोर्टल पर अपलोड किए गए दस्तावेजों के अनुसार 15 वें वित्त योजना से हैंडपंप मरम्मत के नाम पर लगभग 321,500 रुपये की निकासी की गई है। यह रकम केवल 12 हैंडपंप मरम्मत के नाम पर निकाली गई, जिससे स्थानीय लोग और अधिकारी दोनों ही हैरान हैं। पोर्टल पर अपलोड की गई बिल और निकासी के रिकॉर्ड से यह सामने आया कि केवल 12 हैंडपंप के नाम पर इतनी बड़ी राशि निकालना असंभव है। ग्रामीणों ने इस मामले पर जब ध्यान दिया तो उन्होंने बताया की कोई मरम्मत की कार्य नहीं हुआ है। मामला सामने आते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव राम सिंह पर मिलीभगत का आरोप लगाया जा रहा है।

इस तरह किया गया भ्रष्टाचार:-                                      एक्सपर्ट व मिस्त्री से जानकारी लेने पर बताया गया की हैंडपंप की मरम्मत में आमतौर पर ग्लास, वॉशर, सरिया, चेन, और हत्था जैसी सामग्री लगती है, जिनकी कीमत लगभग 7200 रुपये होती है। मिस्त्री और लेबर का मेहनताना जोड़ने पर यह खर्च लगभग 8500 से 9000 रुपये तक जाता है। हालांकि, इसमें प्रति हैंडपंप लगभग 20,000 से 55,750 रुपये तक का भुगतान किया जा रहा है। जो ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव राम सिंह और ठेकेदार की मिलीभगत से भ्रष्ट कार्य को अंजाम दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
वन महोत्सव पर पोड़ीकला में पौधरोपण अभियान, हरित भविष्य का लिया संकल्प
वन महोत्सव पर पोड़ीकला में पौधरोपण अभियान, हरित भविष्य का लिया संकल्प
August 12, 2026
वन महोत्सव पर पोड़ीकला में पौधरोपण अभियान, हरित भविष्य का लिया संकल्प कोरबा/पसान। वन महोत्सव के अवसर पर ग्राम पंचायत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!