झमाझम खबरें
गर्मी की अधिकता के कारण आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन समय में परिवर्तन

जीपीएम/राज्य सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्मी की अधिकता के कारण आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन समय में परिवर्तन किया गया है। विभाग द्वारा इस संबंध में प्रदेश के सभी जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारियों, जिला कार्यक्रम अधिकारियों और परियोजना अधिकारियों को परिपत्र जारी कर दिया गया है। परिपत्र में कहा गया है कि प्रदेश में गर्मी की अधिकता के कारण बच्चों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुये मात्र ग्रीष्मकाल की अवधि अर्थात 8 अप्रैल से 15 जून 2024 तक आगनबाड़ी केन्द्र संचालन का समय 6 घण्टे से घटाकर 4 घण्टे किया जाये। समयवधि में उक्त परिवर्तन करने पर केन्द्र संचालन प्रातः 7 बजे से 11 बजे तक होगा। ग्रीष्मकाल समाप्ति उपरान्त 16 जून से पुनः आगनबाड़ी केंद्रों का संचालन प्रातः 9.30 से 3.30 बजे तक 6 घण्टे के लिये किया जायेगा।
ये खबर भी पढ़ें…

“कागजी उपस्थिति, दोहरी जिम्मेदारी और वर्षों पुराना सिस्टम अब जांच के घेरे में!” जिले को मिले नए कलेक्टर डॉ. संतोष देवांगन, शिक्षा और छात्रावास व्यवस्था की परतें खुलने की बढ़ी उम्मीद
May 7, 2026
“कागजी उपस्थिति, दोहरी जिम्मेदारी और वर्षों पुराना सिस्टम अब जांच के घेरे में!” जिले को मिले नए कलेक्टर डॉ. संतोष...












