LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेश

Big Breking News : जानिए कैसे एक तकनीकि सहायक की हुआ सेवा समाप्त

रायपुर।गौरेला पेंड्रा मरवाही : के जनपद पंचायत पेण्ड्रा में पदस्थ तकनीकि सहायक (संविदा) प्रवीण गोयल द्वारा वित्तीय अनियमितता बरतने पर जांच प्रतिवेदन के आधार पर कलेक्टर एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक (मनरेगा) लीना कमलेश मंडावी ने आदेश जारी कर उनकी सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया है। उल्लेखनीय है कि तकनीकि सहायक (संविदा) प्रवीण गोयल के विरूद्ध प्राप्त शिकायतों की जांच जिला स्तर पर गठित जांच दल द्वारा की गई। जांच प्रतिवेदन के तहत गोयल ने प्रभारी कार्यक्रम अधिकारी के दौरान कार्यालयीन आकस्मिक व्यय में भंडार क्रय नियमों का पालन नही करने और उनके प्रभार के ग्राम पंचायत बचरवार में निर्माण कार्यो में की गई वित्तीय अनियमितता की शिकायत की जांच सही पाई गई। फलस्वरूप छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 एवं संविदा भर्ती नियम के तहत उनकी सेवा समाप्त कर दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
सुशासन के दावों की खुली पोल : चंगेरी में बूंद-बूंद पानी को तरसे ग्रामीण, सचिव की लापरवाही से गहराया जल संकट
सुशासन के दावों की खुली पोल : चंगेरी में बूंद-बूंद पानी को तरसे ग्रामीण, सचिव की लापरवाही से गहराया जल संकट
May 20, 2026
सुशासन के दावों की खुली पोल : चंगेरी में बूंद-बूंद पानी को तरसे ग्रामीण, सचिव की लापरवाही से गहराया जल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!