LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

सुशासन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय पहुंचे कोसला धाम

सुशासन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय पहुंचे कोसला धाम

माता कौशल्या मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

ये खबर भी पढ़ें…
खोंगसरा रेलवे स्टेशन पर चाकू लहराने से दहशत, पोर्टर और स्टाफ ने दिखाई बहादुरी
खोंगसरा रेलवे स्टेशन पर चाकू लहराने से दहशत, पोर्टर और स्टाफ ने दिखाई बहादुरी
May 17, 2026
जीशान अंसारी की रिपोर्ट, खोंगसरा/बिलासपुर :  बिलासपुर जोन के खोंगसरा रेलवे स्टेशन (KGS) में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रायपुर 16 मई 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के अंतर्गत आज जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ विकासखंड स्थित ग्राम कोसला पहुंचकर माता कौशल्या मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने माता कौशल्या एवं प्रभु श्रीराम से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और छत्तीसगढ़ की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री श्री साय के मंदिर परिसर पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, मंदिर सेवा समिति एवं ग्रामीणों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी भी उनके साथ उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति, आस्था और परंपराएं प्रदेश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। हमारी सरकार विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए भी निरंतर कार्य कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस का हल्ला बोल, पेट्रोल पंप पर जमकर प्रदर्शन
डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस का हल्ला बोल, पेट्रोल पंप पर जमकर प्रदर्शन
May 17, 2026
मिथलेश आयम, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। लगातार बढ़ती डीजल-पेट्रोल की कीमतों के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी ने जिलाध्यक्ष गजमाती भानु के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मंदिर सेवा समिति द्वारा मुख्यमंत्री श्री साय को माता कौशल्या मंदिर का आकर्षक छायाचित्र स्मृति स्वरूप भेंट किया गया। 

मुख्यमंत्री श्री साय के अचानक आगमन से क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का वातावरण देखने को मिला। बड़ी संख्या में श्रद्धालु, ग्रामीणजन एवं स्थानीय नागरिक इस अवसर पर उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें…
पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान: कार्यकर्ताओं को मिला सोशल मीडिया और AI का प्रशिक्षण
पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान: कार्यकर्ताओं को मिला सोशल मीडिया और AI का प्रशिक्षण
May 17, 2026
मिथलेश आयम, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!