LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदेशराजनीतीरायपुर

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर ‘स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2025’ का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर ‘स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2025’ का किया शुभारंभ

नगरीय निकायों की स्वच्छता हेतु समर्पित डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन वाहनों को दिखाई हरी झंडी

ये खबर भी पढ़ें…
आदिवासी समाज की 16 सूत्रीय मांगें, जमीन कब्जे से फर्जी जाति प्रमाण पत्र तक जांच की मांग
आदिवासी समाज की 16 सूत्रीय मांगें, जमीन कब्जे से फर्जी जाति प्रमाण पत्र तक जांच की मांग
October 25, 2026
आदिवासी समाज की 16 सूत्रीय मांगें, जमीन कब्जे से फर्जी जाति प्रमाण पत्र तक जांच की मांग गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। सर्व आदिवासी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रायपुर, 17 सितम्बर 2025// मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज परिसर में “स्वच्छता ही सेवा 2025 पखवाड़ा” का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने रायपुर नगर निगम और अन्य नगरीय निकायों की स्वच्छता को समर्पित डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वयं हाथ में झाड़ू लेकर परिसर की सफाई की और स्वच्छता का संदेश आमजन तक पहुँचाया। उन्होंने कहा कि अपने आसपास का वातावरण स्वच्छ रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के दौरान प्रदेशभर में विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे और इसमें सभी नागरिकों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से युवाओं को इस अभियान से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वच्छता के प्रति जागरूकता और स्वप्रेरणा से जुड़ाव समाज में सकारात्मक बदलाव लाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
जीपीएम के अभिनव तिवारी ने शास्त्रीय संगीत में हासिल किया इंटरनेशनल अवॉर्ड 2026, प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का बढ़ाया गौरव
जीपीएम के अभिनव तिवारी ने शास्त्रीय संगीत में हासिल किया इंटरनेशनल अवॉर्ड 2026, प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का बढ़ाया गौरव
October 25, 2026
जीपीएम के अभिनव तिवारी ने शास्त्रीय संगीत में हासिल किया इंटरनेशनल अवॉर्ड 2026, प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का बढ़ाया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री सदैव स्वच्छता की बात करते हैं और उन्होंने देश को स्वच्छ बनाने का बड़ा लक्ष्य रखा है। हमें इसे आगे बढ़ाने के लिए अपनी जिम्मेदारी प्राथमिकता से निभानी चाहिए।

*मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्टालों का किया अवलोकन*

ये खबर भी पढ़ें…
तेंदुमुडा में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा हुए शामिल
तेंदुमुडा में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा हुए शामिल
October 25, 2026
तेंदुमुडा में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा हुए शामिल गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 03...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने स्व-सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा कर उनके आजीविका मूलक कार्यों और गतिविधियों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0, सीएसपीडीसीएल, क्रेडा की पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, कचरा संग्रहण एवं उसके प्रबंधन की प्रक्रिया संबंधी मॉडल तथा स्व-सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पादों के स्टालों का भी अवलोकन किया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने “खुशियों का ठेला” के अंतर्गत महिला वेंडर्स को भी प्रोत्साहित किया और उन्हें ऑनलाइन लेन-देन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए यूपीआई साउंड बॉक्स डिवाइस प्रदान किया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक श्री राजेश मूणत, विधायक श्री सुनील सोनी, महापौर श्रीमती मीनल चौबे सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!