LIVE UPDATE
खेलगैजेट्सझमाझम खबरेंट्रेंडिंगदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

तेंदुमुडा में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा हुए शामिल

तेंदुमुडा में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा हुए शामिल

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 03 अंतर्गत ग्राम पंचायत तेंदुमुडा में शनिवार रात भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। आयोजन में छत्तीसगढ़ी लोकसंस्कृति की शानदार झलक देखने को मिली। स्थानीय कलाकारों ने लोकगीतों और लोकनृत्यों की रंगारंग प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत तेंदुमुडा सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। देर रात तक चले सांस्कृतिक आयोजन में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की अच्छी-खासी भीड़ रही। कलाकारों की प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने उत्साहपूर्वक आनंद लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को केंद्र के समान 60% महंगाई भत्ता देने की मांग, दीपावली से पहले आदेश जारी करने की अपील
छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को केंद्र के समान 60% महंगाई भत्ता देने की मांग, दीपावली से पहले आदेश जारी करने की अपील
October 25, 2026
छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को केंद्र के समान 60% महंगाई भत्ता देने की मांग, दीपावली से पहले आदेश जारी करने की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा ने अपने संबोधन में कहा कि हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है। ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम हमारी परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के साथ ही नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि लोककला और लोकपरंपराओं का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

पवन पैकरा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति, ग्राम पंचायत के सरपंच, पंचगण और समस्त ग्रामवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में आपसी सद्भाव, एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं तथा स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
आदिवासी समाज की 16 सूत्रीय मांगें, जमीन कब्जे से फर्जी जाति प्रमाण पत्र तक जांच की मांग
आदिवासी समाज की 16 सूत्रीय मांगें, जमीन कब्जे से फर्जी जाति प्रमाण पत्र तक जांच की मांग
October 25, 2026
आदिवासी समाज की 16 सूत्रीय मांगें, जमीन कब्जे से फर्जी जाति प्रमाण पत्र तक जांच की मांग गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। सर्व आदिवासी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम में ग्राम के जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और सांस्कृतिक उल्लास का माहौल बना रहा।

ये खबर भी पढ़ें…
जीपीएम के अभिनव तिवारी ने शास्त्रीय संगीत में हासिल किया इंटरनेशनल अवॉर्ड 2026, प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का बढ़ाया गौरव
जीपीएम के अभिनव तिवारी ने शास्त्रीय संगीत में हासिल किया इंटरनेशनल अवॉर्ड 2026, प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का बढ़ाया गौरव
October 25, 2026
जीपीएम के अभिनव तिवारी ने शास्त्रीय संगीत में हासिल किया इंटरनेशनल अवॉर्ड 2026, प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का बढ़ाया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!