LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

जीपीएम के अभिनव तिवारी ने शास्त्रीय संगीत में हासिल किया इंटरनेशनल अवॉर्ड 2026, प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का बढ़ाया गौरव

जीपीएम के अभिनव तिवारी ने शास्त्रीय संगीत में हासिल किया इंटरनेशनल अवॉर्ड 2026, प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का बढ़ाया गौरव

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 25 अक्टूबर 2026। जिले के प्रतिभाशाली बालक अभिनव तिवारी ने शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। नृत्य धाम कला समिति, भिलाई (छत्तीसगढ़) के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम ‘देश राग 2026’ में अभिनव ने प्रथम स्थान प्राप्त कर इंटरनेशनल अवॉर्ड 2026 अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में हर्ष का माहौल है।

अभिनव तिवारी, कोटमीकला निवासी श्री कृष्णा तिवारी के सुपुत्र हैं और कक्षा 12वीं के छात्र हैं। उन्होंने अपनी शास्त्रीय संगीत कला का शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्णायकों और उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया। यह उपलब्धि उनकी प्रतिभा, लगन, निरंतर अभ्यास और संगीत के प्रति समर्पण को दर्शाती है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को केंद्र के समान 60% महंगाई भत्ता देने की मांग, दीपावली से पहले आदेश जारी करने की अपील
छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को केंद्र के समान 60% महंगाई भत्ता देने की मांग, दीपावली से पहले आदेश जारी करने की अपील
October 25, 2026
छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को केंद्र के समान 60% महंगाई भत्ता देने की मांग, दीपावली से पहले आदेश जारी करने की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम का आयोजन भिलाई स्थित एसएनडीजीएस ऑडिटोरियम में किया गया, जहां विभिन्न प्रतिभाओं को अपनी कला प्रस्तुत करने का अवसर मिला। इस मंच पर अभिनव ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया और जिले का नाम रोशन किया।

अभिनव की इस सफलता में उनके गुरुजनों एवं माता-पिता के मार्गदर्शन और प्रोत्साहन की महत्वपूर्ण भूमिका मानी जा रही है। उनकी उपलब्धि से परिवार, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों में खुशी है। जिले के लोगों ने अभिनव को इस शानदार सफलता के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
आदिवासी समाज की 16 सूत्रीय मांगें, जमीन कब्जे से फर्जी जाति प्रमाण पत्र तक जांच की मांग
आदिवासी समाज की 16 सूत्रीय मांगें, जमीन कब्जे से फर्जी जाति प्रमाण पत्र तक जांच की मांग
October 25, 2026
आदिवासी समाज की 16 सूत्रीय मांगें, जमीन कब्जे से फर्जी जाति प्रमाण पत्र तक जांच की मांग गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। सर्व आदिवासी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अभिनव तिवारी की यह उपलब्धि जिले के अन्य प्रतिभाशाली बच्चों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। उम्मीद है कि वे भविष्य में भी अपनी कला को निरंतर निखारते हुए नई ऊंचाइयां हासिल करेंगे और अपने गुरुजनों, माता-पिता के साथ-साथ गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले का नाम रोशन करते रहेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
तेंदुमुडा में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा हुए शामिल
तेंदुमुडा में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा हुए शामिल
October 25, 2026
तेंदुमुडा में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा हुए शामिल गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 03...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!