LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

शाला प्रवेश उत्सव में बच्चों का हुआ भव्य स्वागत, जनप्रतिनिधियों ने शिक्षा के महत्व पर दिया जोर

शाला प्रवेश उत्सव में बच्चों का हुआ भव्य स्वागत, जनप्रतिनिधियों ने शिक्षा के महत्व पर दिया जोर

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 27 जून 2026। जिले के जनपद पंचायत गौरेला अंतर्गत ग्राम पंचायत चुक्तिपानी के हाई स्कूल तथा ग्राम पंचायत नेवसा के हायर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को शाला प्रवेश उत्सव उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर, पुष्पमाला पहनाकर और मिठाई खिलाकर आत्मीय स्वागत किया गया। अतिथियों ने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने माता-पिता तथा विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

ये खबर भी पढ़ें…
आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के विकास को देगा नई गति : मुख्यमंत्री श्री साय
आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के विकास को देगा नई गति : मुख्यमंत्री श्री साय
June 27, 2026
*आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के विकास को देगा नई गति...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्री पवन पैकरा ने कहा कि शिक्षा ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से बच्चे अपने सपनों को साकार कर सकते हैं और समाज व राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने सभी नवप्रवेशी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा में सक्रिय सहयोग देने का आग्रह किया।

इस अवसर पर जनपद पंचायत गौरेला के अध्यक्ष श्री शिवनाथ बघेल, ग्राम पंचायत चुक्तिपानी की सरपंच श्रीमती मानकुंवर कर सायल, ग्राम पंचायत नेवसा के सरपंच प्रतिनिधि श्री दीनदयाल नागेश, पूर्व जनपद अध्यक्ष श्रीमती ममता पैकरा, श्री राजकुमार राठौर, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, चुक्तिपानी की प्राचार्या सोनी मैडम, नेवसा के प्राचार्य श्री भार्गव, विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यालय स्टाफ, पालकगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
June 27, 2026
*जिले की मेधावी छात्रा आकृति साहू ने कलेक्टर से की सौजन्य भेंट, उत्कृष्ट उपलब्धि पर मिली बधाई गौरेला पेंड्रा मरवाही,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ अनुशासन, नैतिक मूल्यों और नियमित अध्ययन का महत्व बताया गया। अतिथियों ने विद्यालय परिवार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि शाला प्रवेश उत्सव का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना और विद्यालयों में सकारात्मक एवं प्रेरणादायक वातावरण तैयार करना है।

अंत में सभी अतिथियों ने नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं को उनके नए शैक्षणिक जीवन की शुरुआत पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिवार ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर बेहतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

ये खबर भी पढ़ें…
स्कूल में धारदार चापड़ लहराकर शिक्षकों को धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
स्कूल में धारदार चापड़ लहराकर शिक्षकों को धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
June 28, 2026
मिथलेश आयम, की रिपोर्ट, बिलासपुर/बेलगहना। शासकीय प्राथमिक शाला ढोलमौहा में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक हाथ में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!