LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

जिला पंचायत सीईओ ने माना— जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है, कार्रवाई लंबित… आखिर दोषियों पर कार्रवाई में देरी क्यों?

जिला पंचायत सीईओ ने माना— जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है, कार्रवाई लंबित… आखिर दोषियों पर कार्रवाई में देरी क्यों?

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। मरवाही जनपद पंचायत अंतर्गत सर्व शिक्षा अभियान के बजट में कथित वित्तीय अनियमितता के मामले में जिला पंचायत द्वारा गठित जांच समिति अपनी रिपोर्ट जिला पंचायत को सौंप चुकी है। स्वयं जिला पंचायत सीईओ ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि “जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है, कार्रवाई अभिलंबित (लंबित) है।” इसके बावजूद अब तक किसी भी प्रकार की प्रशासनिक कार्रवाई सामने नहीं आने से पूरे मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है महतारी वंदन योजना : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है महतारी वंदन योजना : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
July 11, 2026
आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है महतारी वंदन योजना : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री ने जारी की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरतलब है कि समाचार पत्रों एवं अन्य माध्यमों से सामने आए तथ्यों के आधार पर जिला पंचायत ने इस गंभीर मामले की जांच के लिए संयुक्त कलेक्टर की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति गठित की थी। समिति में जिला कोषाधिकारी एवं जिला अंकेक्षक को भी शामिल किया गया था। आदेश में समिति को मात्र सात कार्य दिवस के भीतर बैंक खातों के लेन-देन, शासकीय राशि के कथित रूप से निजी खातों एवं संस्थानों में हस्तांतरण, संयुक्त हस्ताक्षर व्यवस्था के उल्लंघन तथा वित्तीय नियमों की अनदेखी जैसे गंभीर बिंदुओं की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे।

ये खबर भी पढ़ें…
कोटा के ग्रामीण इलाकों में झोलाछाप गांव-गांव घूम कर रहे खुले आम इलाज और जिंदगी के साथ खिलवाड़
कोटा के ग्रामीण इलाकों में झोलाछाप गांव-गांव घूम कर रहे खुले आम इलाज और जिंदगी के साथ खिलवाड़
July 12, 2026
जीशान अंसारी की रिपोर्ट, बिलासपुर। जिले में मानसून की दस्तक के साथ ही मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अब जबकि जिला पंचायत सीईओ स्वयं रिपोर्ट प्राप्त होने की पुष्टि कर चुके हैं, तो सबसे बड़ा प्रश्न यह उठता है कि आखिर कार्रवाई में देरी क्यों हो रही है? यदि जांच में अनियमितताओं की पुष्टि हुई है तो जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर कार्रवाई कब होगी? और यदि जांच में आरोप सही नहीं पाए गए हैं, तो रिपोर्ट सार्वजनिक कर पूरे मामले से पर्दा क्यों नहीं उठाया जा रहा? मामला केवल वित्तीय अनियमितता के आरोपों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह शासन-प्रशासन की पारदर्शिता और जवाबदेही से भी जुड़ा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद भी कार्रवाई लंबित रहने से लोगों के बीच कई तरह की चर्चाएं और सवाल उठने लगे हैं। अब जिले के लोगों की निगाहें जिला प्रशासन पर टिकी हैं। सभी यह जानना चाहते हैं कि जांच पूरी होने और रिपोर्ट जिला पंचायत तक पहुंचने के बाद भी कार्रवाई आखिर किस स्तर पर अटकी हुई है? क्या दोष तय होने के बाद भी निर्णय लंबित है, 

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है— यदि जांच रिपोर्ट जिला पंचायत के पास है, तो कार्रवाई कब होगी और जिम्मेदारों की जवाबदेही कब तय होगी?

ये खबर भी पढ़ें…
बीएमओ के नाम पर फील्ड में प्रैक्टिस का दावा! वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप, स्वास्थ्य कर्मचारी को 24 घंटे में जवाब देने का नोटिस”
बीएमओ के नाम पर फील्ड में प्रैक्टिस का दावा! वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप, स्वास्थ्य कर्मचारी को 24 घंटे में जवाब देने का नोटिस”
July 13, 2026
"बीएमओ के नाम पर फील्ड में प्रैक्टिस का दावा! वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप, स्वास्थ्य कर्मचारी को 24 घंटे में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!