LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

कलेक्टर अवनीश शरण ने नामांकन की तैयारी का लिया जायज़ा

कलेक्टर अवनीश शरण ने नामांकन की तैयारी का लिया जायज़ा

जिला ब्यूरो चीफ जीशान अंसारी की खास रिपोर्ट

ये खबर भी पढ़ें…
खनिज विभाग की अवैध रेत भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 80 हजार 520 रुपये का जुर्माना
खनिज विभाग की अवैध रेत भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 80 हजार 520 रुपये का जुर्माना
June 9, 2026
खनिज विभाग की अवैध रेत भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 80 हजार 520 रुपये का जुर्माना गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 9 जून 2026/ कलेक्टर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिलासपुर – कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने सवेरे नामांकन की तैयारी का जायज़ा लिया। जिला कार्यालय की विभिन्न कक्षों में पहुंचकर रिटर्निग अफसरों की तैयारी को देखा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी और अपर कलेक्टर शिव कुमार बनर्जी भी साथ थे। महापौर सहित पार्षदों के लिए 8 कमरों में नामांकन लिए जा रहे हैं। कलेक्टर ने सभी रिटर्निग अफसरों को आरओ हैंडबुक को अच्छी तरह पढ़ लेने के निर्देश दिए। समुचित जानकारी युक्त एक बैनर भी आरओ कक्ष में लगाने को कहा।

सुविधा के लिए प्रत्येक 10 वार्डों के लिए एक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि नामांकन जमा करने वाले उम्मीदवारों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उनके बैठने और पेयजल की व्यवस्था की जाए। उन्हें समुचित मार्गदर्शन दिया जाए। निर्वाचक नामावली के अवलोकन की व्यवस्था भी जिला कार्यालय में की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
नए चौकी प्रभारी व्यान नारायण बनाफर ने संभाला बेलगहना चौकी का प्रभार, शांति व्यवस्था को बताया पहली प्राथमिकता
नए चौकी प्रभारी व्यान नारायण बनाफर ने संभाला बेलगहना चौकी का प्रभार, शांति व्यवस्था को बताया पहली प्राथमिकता
June 9, 2026
जीशान अंसारी की रिपोर्ट, बिलासपुर/बेलगहना। बेलगहना चौकी में प्रशासनिक व्यवस्था के तहत नए चौकी प्रभारी के रूप में व्यान नारायण...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मंथन सभाकक्ष के गलियारे में मतदाता सूची के साथ कर्मचारी तैनात हैं। फॉर्म भरने वाले अथवा प्रस्तावकों की प्रमाणित प्रति भी उपलब्ध कराई जाएगी। यहां की व्यवस्था का भी कलेक्टर ने निरीक्षण किया। जानकारी लेने बड़ी संख्या में लोग जिला कार्यालय पहुंच रहे हैं। कलेक्टोरेट में चहल पहल बढ़ गई है। बैरीकेडिंग के साथ सुरक्षा के लिए पुलिस की पुख्ता व्यवस्था की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
​नवाडीह स्कूल में अनुदान राशि की बंदरबांट, फर्जी बिलों के सहारे सरकारी खजाने पर डाका!
​नवाडीह स्कूल में अनुदान राशि की बंदरबांट, फर्जी बिलों के सहारे सरकारी खजाने पर डाका!
June 9, 2026
जीशान अंसारी, बेलगहना/​बिलासपुर : ​शिक्षा के मंदिर को संवारने के लिए सरकार जो पैसा भेजती है, उस पर भ्रष्टाचार के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!