LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

बूचड़खाने ले जाई जा रही 26 भैंसों से भरा ट्रक पकड़ा, चालक गिरफ्तार

बूचड़खाने ले जाई जा रही 26 भैंसों से भरा ट्रक पकड़ा, चालक गिरफ्तार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की मरवाही पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बूचड़खाने ले जाई जा रही 26 भैंसों से भरे एक ट्रक को जब्त किया है। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
तीसरे दिन भी झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई जारी, BMO ने गांव-गांव पहुंचकर की छापेमारी, पुलिस से मांगा सहयोग
तीसरे दिन भी झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई जारी, BMO ने गांव-गांव पहुंचकर की छापेमारी, पुलिस से मांगा सहयोग
July 25, 2026
तीसरे दिन भी झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई जारी, BMO ने गांव-गांव पहुंचकर की छापेमारी, पुलिस से मांगा सहयोग जीशान अंसारी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक ट्रक में बड़ी संख्या में भैंसों को अवैध रूप से बूचड़खाने ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी के निर्देश पर मरवाही थाना, कोटमी चौकी और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने दानीकुंडी के पास घेराबंदी की।

पुलिस द्वारा ट्रक क्रमांक UP 70 GT 3794 को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ट्रक लेकर भाग निकला। इसके बाद पुलिस ने कुम्हारी बस स्टैंड के पास ट्रक को रोक लिया। जांच में ट्रक के भीतर 26 भैंसें अत्यंत अमानवीय तरीके से ठूंस-ठूंसकर भरी हुई मिलीं।

ये खबर भी पढ़ें…
महिला व्याख्याता को आपत्तिजनक व्हाट्सएप, मूल्यांकन कार्य में भी डाला व्यवधान! निलंबित शिक्षक पर कार्रवाई, वेतन वृद्धि रोकी
महिला व्याख्याता को आपत्तिजनक व्हाट्सएप, मूल्यांकन कार्य में भी डाला व्यवधान! निलंबित शिक्षक पर कार्रवाई, वेतन वृद्धि रोकी
July 25, 2026
महिला व्याख्याता को आपत्तिजनक व्हाट्सएप, मूल्यांकन कार्य में भी डाला व्यवधान! निलंबित शिक्षक पर कार्रवाई, वेतन वृद्धि रोकी जवाब नहीं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चालक से पशु परिवहन के वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने सभी भैंसों को सुरक्षित बाहर निकालकर उनकी देखभाल की व्यवस्था कराई और ट्रक जब्त कर लिया। मामले में चालक वाल्मीक साकेत (30 वर्ष), निवासी रोहिया, थाना रामपुर बघेलान, जिला सतना (मध्यप्रदेश) के खिलाफ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मरवाही थाना में अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी ने थाना प्रभारी मरवाही को मामले की एंड-टू-एंड विवेचना कर पशु तस्करी में शामिल अन्य आरोपियों के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
सार्थक फाउंडेशन ने प्राथमिक शाला सरखोर के बच्चों को बांटे रेनकोट, शिक्षा में बाधा न आने का दिया संदेश
सार्थक फाउंडेशन ने प्राथमिक शाला सरखोर के बच्चों को बांटे रेनकोट, शिक्षा में बाधा न आने का दिया संदेश
July 25, 2026
सार्थक फाउंडेशन ने प्राथमिक शाला सरखोर के बच्चों को बांटे रेनकोट, शिक्षा में बाधा न आने का दिया संदेश सरखोर।सार्थक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!