LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए चार शिक्षक सम्मानित

शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए चार शिक्षक सम्मानित

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 28 सितंबर 2026/जिले के आदिवासी वनांचल विकासखंड मरवाही के चार शिक्षकों ने शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, रचनात्मक गतिविधियों एवं उल्लेखनीय योगदान से जिले को गौरवान्वित किया है। बीते शनिवार को कलिंगा यूनिवर्सिटी नया रायपुर में आयोजित सम्मान समारोह में श्रीमती अर्चना सामुएल मसीह, श्री ऐशले कैनिथ डगलस, श्री संतोष प्रजापति एवं श्रीमती नलिनी राय को सम्मानित किया गया। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन शिक्षा आयोग के अध्यक्ष श्री सुधीर गौतम, कलिंगा यूनिवर्सिटी के कुलसचिव डॉ. संदीप गांधी, शिक्षाविद डॉ. अनिल कुमार प्रधान एवं एम.डी. एजुकेशन सोसाइटी के प्रतिनिधियों द्वारा शिक्षकों को सम्मान प्रदान किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी श्री रजनीश तिवारी एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी मरवाही श्री संजय वर्मा ने चारों शिक्षकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
राज्य स्तरीय रोजगार मेले में 8,720 रिक्तियां, जीपीएम के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर
राज्य स्तरीय रोजगार मेले में 8,720 रिक्तियां, जीपीएम के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर
September 29, 2026
राज्य स्तरीय रोजगार मेले में 8,720 रिक्तियां, जीपीएम के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर 7 एवं 8 अक्टूबर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

           राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षिका श्रीमती अर्चना सामुएल मसीह, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मगुरदा तथा श्री ऐशले कैनिथ डगलस, व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बगरार को स्काउट-गाइड के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर भी सम्मान प्राप्त हो चुका है। दोनों शिक्षक विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, शैक्षणिक स्तर में सुधार, नशामुक्ति एवं स्वच्छता जागरूकता, स्काउट-गाइड, रेडक्रॉस सहित विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। इसी तरह श्री संतोष प्रजापति, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला करहनी तथा श्रीमती नलिनी राय, शासकीय प्राथमिक शाला लोहारी द्वारा टीएलएम निर्माण, कबाड़ से जुगाड़ एवं रोचक गतिविधियों के माध्यम से नवाचारी शिक्षण को बढ़ावा दिया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर : सरकारी काम छोड़ ‘हर्बल प्रोडक्ट’ की प्रचार में मस्त पटवारी प्रियंका बैगा, 22 किमी दूर से चल रही ‘ड्यूटी’,
बिलासपुर : सरकारी काम छोड़ ‘हर्बल प्रोडक्ट’ की प्रचार में मस्त पटवारी प्रियंका बैगा, 22 किमी दूर से चल रही ‘ड्यूटी’,
September 29, 2026
बिलासपुर : सरकारी काम छोड़ 'हर्बल प्रोडक्ट' की प्रचार में मस्त पटवारी प्रियंका बैगा, 22 किमी दूर से चल रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!