LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

डिपार्टमेंट प्रीमियर लीग सीजन-3 का पंजीयन शुरू, 21 नवंबर से होगी भव्य विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता

डिपार्टमेंट प्रीमियर लीग सीजन-3 का पंजीयन शुरू, 21 नवंबर से होगी भव्य विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। शिक्षक मैत्री समूह जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित डिपार्टमेंट प्रीमियर लीग (DPL) सीजन-3 का पंजीयन शुरू हो गया है। जिले के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को खेल के माध्यम से एक मंच पर जोड़ने वाली यह अनोखी क्रिकेट प्रतियोगिता इस वर्ष 21 नवंबर 2026 से आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता को लेकर जिलेभर में खेलप्रेमियों और शासकीय कर्मचारियों में उत्साह देखने को मिल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा संकल्प अभियान के तहत भदौरा में लगा सेवा सेतु शिविर, ग्रामीणों को योजनाओं की दी जानकारी
सेवा संकल्प अभियान के तहत भदौरा में लगा सेवा सेतु शिविर, ग्रामीणों को योजनाओं की दी जानकारी
September 29, 2026
सेवा संकल्प अभियान के तहत भदौरा में लगा सेवा सेतु शिविर, ग्रामीणों को योजनाओं की दी जानकारी राशनकार्ड, ई-केवाईसी, आधार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डीपीएल अब जिले की एक प्रमुख विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता के रूप में पहचान बना चुकी है। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता की चर्चा छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों तक पहुंची है और कई स्थानों पर इस तरह के आयोजन के लिए इसे मॉडल के रूप में देखा जा रहा है। इस वर्ष खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और सुव्यवस्थित प्रबंधन उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
राज्य स्तरीय रोजगार मेले में 8,720 रिक्तियां, जीपीएम के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर
राज्य स्तरीय रोजगार मेले में 8,720 रिक्तियां, जीपीएम के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर
September 29, 2026
राज्य स्तरीय रोजगार मेले में 8,720 रिक्तियां, जीपीएम के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर 7 एवं 8 अक्टूबर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सवा लाख रुपये की इनामी राशि

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर : सरकारी काम छोड़ ‘हर्बल प्रोडक्ट’ की प्रचार में मस्त पटवारी प्रियंका बैगा, 22 किमी दूर से चल रही ‘ड्यूटी’,
बिलासपुर : सरकारी काम छोड़ ‘हर्बल प्रोडक्ट’ की प्रचार में मस्त पटवारी प्रियंका बैगा, 22 किमी दूर से चल रही ‘ड्यूटी’,
September 29, 2026
बिलासपुर : सरकारी काम छोड़ 'हर्बल प्रोडक्ट' की प्रचार में मस्त पटवारी प्रियंका बैगा, 22 किमी दूर से चल रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डीपीएल सीजन-3 में इस बार कुल 1 लाख 23 हजार रुपये की पुरस्कार राशि रखी गई है। विजेता टीम को 61 हजार रुपये, उपविजेता को 41 हजार रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 21 हजार रुपये के साथ ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा खिलाड़ियों के व्यक्तिगत प्रदर्शन को प्रोत्साहित करने के लिए बेस्ट फील्डर, बेस्ट कीपर, ऑरेंज कैप, पर्पल कैप, मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज सहित विभिन्न पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में बेस्ट दर्शक और बेस्ट सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के लिए भी पुरस्कार का प्रावधान किया गया है।

लाइव प्रसारण और लाइव स्कोरिंग की सुविधा

प्रतियोगिता का उद्देश्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को फिटनेस, स्वस्थ मनोरंजन और आपसी सौहार्द के लिए खेल का मंच उपलब्ध कराना है। डीपीएल के दौरान लाइव प्रसारण और लाइव स्कोरिंग की व्यवस्था की जाएगी, जिससे खिलाड़ी और दर्शक मैच के दौरान प्रदर्शन एवं स्कोर को आसानी से देख सकेंगे। सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को आयोजन समिति की ओर से आकर्षक खेल जर्सी भी प्रदान की जाएगी, जिससे प्रतियोगिता में अनुशासन और एकरूपता दिखाई देगी।

सामाजिक जागरूकता के संदेश भी होंगे शामिल

डीपीएल को केवल क्रिकेट प्रतियोगिता तक सीमित न रखते हुए इसके माध्यम से विभिन्न सामाजिक जागरूकता संदेश भी लोगों तक पहुंचाने की पहल की जा रही है। प्रतियोगिता में मतदाता जागरूकता, वनों को आग से बचाने एवं वन संरक्षण, यातायात नियमों का पालन, नशा मुक्ति, बालिका शिक्षा, सभी के लिए शिक्षा और स्वच्छ भारत जैसे विषयों को शामिल किया जाएगा।

आठ टीमें लेंगी हिस्सा

प्रतियोगिता में कुल 8 टीमों को शामिल किया जाएगा। टीमों के नाम जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों एवं प्रमुख पर्यटन स्थलों के नाम पर रखे जाएंगे। आयोजकों का कहना है कि इसके माध्यम से जिले की पहचान को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

3 अक्टूबर तक पंजीयन, 10 अक्टूबर को ऑक्शन

डीपीएल सीजन-3 के लिए पंजीयन प्रारंभ हो चुका है। प्रतियोगिता में जिले के अधिकारी-कर्मचारी तथा जिले के निवासी जो वर्तमान में अन्य स्थानों पर शासकीय सेवा में कार्यरत हैं, वे निर्धारित पात्रता के अनुसार हिस्सा ले सकेंगे। पंजीयन शुल्क 2 हजार रुपये निर्धारित किया गया है। पंजीयन की अंतिम तिथि 3 अक्टूबर 2026 तथा खिलाड़ियों का ऑक्शन 10 अक्टूबर 2026 को निर्धारित किया गया है।

प्रतियोगिता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए डीपीएल के आधिकारिक पेज पर संदेश भेजने अथवा शिक्षक मैत्री समूह के कार्यालय से संपर्क करने की अपील आयोजकों ने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!