LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

दिनदहाड़े फायरिंग पर फूटा दीपक बैज का गुस्सा कहा, छत्तीसगढ़ में कानून या, ‘बंदूक का राज’!

मिथलेश आयम की रिपोर्ट, बिलासपुर।(खबरो का राजा) : मस्तूरी में कांग्रेस नेता नितेश सिंह पर दिनदहाड़े हुई फायरिंग को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा — “मस्तूरी में कांग्रेस नेता नितेश सिंह पर दिनदहाड़े हुई गोलीबारी ने साबित कर दिया कि छत्तीसगढ़ में अब ‘बंदूक का राज’ चल रहा है। नकाबपोश हमलावरों ने सरकार के गाल पर तमाचा मारते हुए 10 से 12 राउंड फायरिंग की।”बैज ने सवाल उठाया कि क्या अब विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने की इजाज़त सरकार ने दे रखी है? जब जनप्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता खुद को कैसे सुरक्षित महसूस करेगी?उन्होंने कहा कि जनता दहशत में है, न्याय लापता है और सत्ता केवल बयान गढ़ने में व्यस्त है। भाजपा के राज में अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं और सरकार उनकी सुरक्षा में लगी है।दीपक बैज का यह बयान मस्तूरी गोलीकांड के बाद प्रदेश की सियासत में नई हलचल पैदा कर रहा है। विपक्ष लगातार राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
राज्य स्तरीय जूनियर बालिका कबड्डी चैंपियनशिप का समापन, राजनांदगांव नगर की टीम बनी विजेता
राज्य स्तरीय जूनियर बालिका कबड्डी चैंपियनशिप का समापन, राजनांदगांव नगर की टीम बनी विजेता
November 16, 2026
राज्य स्तरीय जूनियर बालिका कबड्डी चैंपियनशिप का समापन, राजनांदगांव नगर की टीम बनी विजेता गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। जिले में आयोजित 26वीं छत्तीसगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!