LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

गौरेला पेंड्रा मरवाही – जनता के पैसे से खेल! सरकारी धन पर डाका! नाली निर्माण की राशि लापता — बाबू शंकर वस्त्रकार और सहायक आयुक्त गोपेश मनहर कटघरे में”

मिथलेश आयम, गौरेला पेंड्रा मरवाही : आदिवासी विकास विभाग गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में स्ट्रीट लाइट मद की लाखों की राशि को लेकर बड़ा घोटाला सामने आया है। वर्ष 2021-22 में ग्राम पंचायत टिकठी को स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए 6 लाख रुपए अग्रिम दिए गए थे। इसमें से केवल 1.50 लाख रुपए का ही समायोजन हुआ, जबकि शेष 4.49 लाख रुपए का आज तक हिसाब नहीं दिया गया।

राशि मटियाडांड पंचायत की, ट्रांसफर कर दी गई दूसरी पंचायत में

ये खबर भी पढ़ें…
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश
September 26, 2026
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोप है कि विभाग में पदस्थ बाबू शंकर वस्त्रकार ने मोटी रकम लेकर उक्त राशि को ग्राम पंचायत मटियाडांड को भुगतान करने की बजाय किसी अन्य पंचायत में ट्रांसफर कर दिया। इस वजह से मटियाडांड पंचायत को आज तक नाली निर्माण कार्य का भुगतान नहीं मिला और पंचायत के विकास कार्य ठप हो गए।

नोटिस पर भी नहीं हुई कार्रवाई

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल
September 26, 2026
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल DEO बोले—ऐसी कोई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

24 अक्टूबर 2024 को आदिवासी विकास विभाग ने इस बकाया राशि की वसूली के निर्देश दिए थे। 20 नवंबर 2024 को जनपद पंचायत मरवाही ने टिकठी के सरपंच-सचिव को नोटिस भी थमा दिया था। इसके बावजूद अब तक न तो राशि जमा कराई गई और न ही दोषियों पर कार्रवाई हुई।

जनप्रतिनिधियों का आरोप: गोपेश मनहर भी संलिप्त

ये खबर भी पढ़ें…
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना,
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना,
September 26, 2026
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना, गौरेला नगर पालिका अध्यक्ष एवं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ग्राम पंचायत मटियाडांड के जनप्रतिनिधियों ने गंभीर आरोप लगाया है कि सहायक आयुक्त गोपेश मनहर न केवल उदासीन रवैया अपनाए हुए हैं, बल्कि दोषी बाबू शंकर वस्त्रकार को खुलेआम संरक्षण भी दे रहे हैं।
जनप्रतिनिधियों का कहना है कि वे गोपेश मनहर से लगभग 10 बार मिल चुके हैं, लेकिन हर बार टालमटोल कर दिया गया। उनका आरोप है कि “गोपेश मनहर की जानकारी और संलिप्तता के बिना इतनी बड़ी वित्तीय अनियमितता संभव नहीं है।”

लोगों में गुस्सा, कार्रवाई की मांग

इस पूरे घोटाले से ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों में आक्रोश है। उनका कहना है कि लाखों की राशि हड़प ली गई और एक साल से अधिक समय से पंचायत चक्कर काट रही है। बावजूद इसके, विभाग न केवल चुप है बल्कि दोषियों को संरक्षण दे रहा है। ग्रामीणों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच और दोषी कर्मचारियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

Back to top button
error: Content is protected !!