LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

शिक्षा से ही समाज और राष्ट्र का विकास संभव_रजनीश तिवारी, डीईओ

शिक्षा से ही समाज और राष्ट्र का विकास संभव_रजनीश तिवारी, डीईओ”

जीपीएम,कोडगार_नवभारत साक्षरता कार्यक्रम “उल्लास” के अंतर्गत आज हायर सेकंडरी स्कूल कोडगार में साक्षरता जागरूकता लाने और प्रचार-प्रसार हेतु विशेष आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य सुश् मीना शर्मा, एम.आर. जगत, सी.ए.सी. तथा उल्लास ब्लॉक नोडल अधिकारी राकेश चौधरी के नेतृत्व में रथ यात्रा और विशाल रैली निकाली गई। रैली में हायर सेकंडरी कोडगार के समस्त छात्र-छात्राएं, विद्यालय स्टाफ और ग्रामीणजन बड़ी संख्या में शामिल हुए। जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

ये खबर भी पढ़ें…
एडमिशन विवाद के बाद सक्रिय हुआ शिक्षा विभाग, जिला अस्पताल पहुंचे DEO रजनीश तिवारी, बीमार छात्र का जाना हालचाल
एडमिशन विवाद के बाद सक्रिय हुआ शिक्षा विभाग, जिला अस्पताल पहुंचे DEO रजनीश तिवारी, बीमार छात्र का जाना हालचाल
June 22, 2026
एडमिशन विवाद के बाद सक्रिय हुआ शिक्षा विभाग, जिला अस्पताल पहुंचे DEO रजनीश तिवारी, बीमार छात्र का जाना हालचाल बच्चे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिला शिक्षा _ अधिकारी श्री रजनीश तिवारी बताया की
 “साक्षर समाज ही प्रगतिशील समाज की पहचान है। हमें न केवल खुद साक्षर बनना है बल्कि दूसरों को भी साक्षर बनाने का दायित्व निभाना है। राज्य शासन ने प्रेरकों को विशेष मान्यता दी है। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा प्रेरकों को 10 अंक प्रदान किए जाएंगे, जिससे उनकी पढ़ाई और परीक्षा परिणामों में लाभ मिलेगा। मैं आप सभी बच्चों से अपील करता हूँ कि पढ़ाई में पूरी लगन और अनुशासन के साथ ध्यान लगाकर बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करें और अपने गांव व जिले का नाम रोशन करें।”

छात्रों का संकल्प और जनभागीदारी….

ये खबर भी पढ़ें…
कोटमीकला ज्वेलरी व्यवसायी हत्याकांड में बड़ी सफलता: झारखंड से चांदी खरीददार गिरफ्तार, 1157 ग्राम चांदी बरामद
कोटमीकला ज्वेलरी व्यवसायी हत्याकांड में बड़ी सफलता: झारखंड से चांदी खरीददार गिरफ्तार, 1157 ग्राम चांदी बरामद
June 22, 2026
कोटमीकला ज्वेलरी व्यवसायी हत्याकांड में बड़ी सफलता: झारखंड से चांदी खरीददार गिरफ्तार, 1157 ग्राम चांदी बरामद गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के कोटमीकला...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने साक्षरता से जुड़े नारे लगाकर लोगों से अपील की कि हर गांव व मोहल्ला पूरी तरह से साक्षर बने। बच्चों ने दृढ़ संकल्प लिया कि वे अपने गांव और जिले को पूर्ण साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।ग्रामीणों ने भी इस जागरूकता रैली का स्वागत करते हुए आश्वासन दिया कि वे असाक्षरों को पढ़ाई की मुख्यधारा से जोड़ने में सहयोग करेंगे।यह आयोजन गांव में साक्षरता की अलख जगाने और समाज में शिक्षा के महत्व को और अधिक मजबूती देने का प्रभावी माध्यम साबित हुआ।

ये खबर भी पढ़ें…
सुख दुःख और विपत्तियों में एक सच्चे मित्र की पहचान होती है: व्यास अशोककृष्ण महाराज
सुख दुःख और विपत्तियों में एक सच्चे मित्र की पहचान होती है: व्यास अशोककृष्ण महाराज
June 22, 2026
सुख दुःख और विपत्तियों में एक सच्चे मित्र की पहचान होती है: व्यास अशोककृष्ण महाराज ""वन पूर्णाहुति भंडारा प्रसाद के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!