
शासन के आदेश की अवहेलना? तवाडबरा आदिवासी बालक आश्रम में ज्वाइनिंग के बाद भी अधीक्षक को कार्यभार ग्रहण नहीं कराया गया
राज्य शासन के आदेश के बावजूद उदेश सिंह को आज तक कार्यभार ग्रहण नहीं कराया गया, आदिवासी विकास विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। आदिवासी विकास विभाग में शासन के आदेश के पालन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के तहत उदेश सिंह को आदिवासी बालक आश्रम तवाडबरा का अधीक्षक पदस्थ किया गया। उन्होंने नियमानुसार ज्वाइनिंग भी कर ली, लेकिन आज दिनांक तक उन्हें कार्यभार ग्रहण नहीं कराया गया है।
शासन के आदेश के बाद भी कार्यभार ग्रहण नहीं कराए जाने से इसे आदेश की अवहेलना के रूप में देखा जा रहा है। इस मामले को लेकर विभागीय कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि जब पदस्थापना आदेश प्रभावी है और अधिकारी ने ज्वाइनिंग भी दे दी है, तो कार्यभार ग्रहण कराने में देरी का कारण क्या है।

अब यह देखना होगा कि आदिवासी विकास विभाग के अधिकारी इस मामले में क्या कदम उठाते हैं और शासन के आदेश का पालन सुनिश्चित करते हुए उदेश सिंह को कार्यभार ग्रहण कराते हैं।
















