LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

तीसरे दिन भी झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई जारी, BMO ने गांव-गांव पहुंचकर की छापेमारी, पुलिस से मांगा सहयोग

तीसरे दिन भी झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई जारी, BMO ने गांव-गांव पहुंचकर की छापेमारी, पुलिस से मांगा सहयोग

जीशान अंसारी की रिपोर्ट कोटा/बेलगहना, बिलासपुर। कोटा विकासखंड में झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का विशेष अभियान लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। खंड चिकित्सा अधिकारी (BMO) डॉ. निखिलेश गुप्ता के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बेलगहना क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर संदिग्ध अवैध क्लीनिकों की जांच की। अभियान के दौरान पुलिस प्रशासन से भी सहयोग मांगा गया, ताकि कानूनी कार्रवाई प्रभावी ढंग से की जा सके।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 24 जुलाई 2026 को बेलगहना क्षेत्र के बहेरामुड़ा गांव में कथित झोलाछाप चिकित्सक प्रेम गुप्ता उर्फ राजू गुप्ता के क्लीनिक पर छापेमार कार्रवाई की गई। टीम के पहुंचने पर क्लीनिक में ताला बंद मिला। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पंचनामा तैयार कर विधिवत कार्रवाई की तथा संबंधित व्यक्ति को वैध चिकित्सकीय दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

ये खबर भी पढ़ें…
बलरामपुर में साइकिल वितरण पर बड़ा सवाल: गुणवत्ता जांच में अफसर फेल, कलेक्टर ने मांगा जवाब; बाकी जिलों में कार्रवाई कब?
बलरामपुर में साइकिल वितरण पर बड़ा सवाल: गुणवत्ता जांच में अफसर फेल, कलेक्टर ने मांगा जवाब; बाकी जिलों में कार्रवाई कब?
August 12, 2026
बलरामपुर में साइकिल वितरण पर बड़ा सवाल: गुणवत्ता जांच में अफसर फेल, कलेक्टर ने मांगा जवाब; बाकी जिलों में कार्रवाई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

*PHC बेलगहना का आकस्मिक निरीक्षण*
छापेमारी अभियान के दौरान BMO ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलगहना का आकस्मिक निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य कर्मचारियों की बैठक लेकर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को क्षेत्र में सक्रिय निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि जहां भी झोलाछाप डॉक्टरों के संचालन की जानकारी मिले, उसकी तत्काल सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी जाए ताकि तुरंत कार्रवाई की जा सके।

ये खबर भी पढ़ें…
किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
August 12, 2026
किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय किसान प्रदेश की प्रगति की धुरी,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

*पुलिस से मांगा सहयोग*
अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बेलगहना पुलिस चौकी में आवेदन प्रस्तुत कर झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई हेतु पुलिस बल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। आवेदन में छापेमारी, जांच एवं आगे की वैधानिक कार्रवाई के दौरान पुलिस सहयोग की मांग की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
बड़े सपने देखें और कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
बड़े सपने देखें और कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
August 13, 2026
बड़े सपने देखें और कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

*BMO का बयान*
खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. निखिलेश गुप्ता ने बताया कि झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। स्वास्थ्य विभाग की टीम को फील्ड में सक्रिय किया गया है और सभी स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नियमित निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जहां भी अवैध रूप से चिकित्सा कार्य करने की शिकायत मिलेगी, वहां तत्काल जांच कर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अभियान रहेगा जारी
स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि यह अभियान केवल एक दिन की कार्रवाई नहीं है, बल्कि पूरे कोटा विकासखंड में नियमित रूप से जारी रहेगा। विभाग का उद्देश्य बिना वैध अनुमति चिकित्सा कार्य करने वालों पर रोक लगाना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करना है। लगातार हो रही कार्रवाई के बाद क्षेत्र के कई कथित झोलाछाप डॉक्टरों ने अपने क्लीनिक बंद कर दिए हैं, जबकि कुछ स्थानों पर जांच के दौरान क्लीनिक बंद पाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!