पेंड्रा मंडल में विकसित भारत बजट पर विचार गोष्ठी, जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा रहे विशेष अतिथि

पेंड्रा मंडल में विकसित भारत बजट पर विचार गोष्ठी, जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा रहे विशेष अतिथि
पेंड्रा।भारतीय जनता पार्टी पेंड्रा मंडल द्वारा आयोजित विकसित भारत बजट के श्रवण एवं विचार-विमर्श कार्यक्रम में आज जिला पंचायत सदस्य श्री पवन पैकरा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाजपा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर जिला भाजपा गौरेला–पेंड्रा–मरवाही के जिला उपाध्यक्ष चाचा श्री राकेश चतुर्वेदी जी, भाजपा के वरिष्ठ नेता चाचा श्री रामजी श्रीवास जी, जिला मीडिया प्रभारी श्री मनीष श्रीवास जी, पेंड्रा मंडल अध्यक्ष बड़े भैया श्री रमेश तिवारी जी, पेंड्रा मंडल महामंत्री एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष बड़े भैया श्री शरद गुप्ता जी, भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री पवन त्रिपाठी जी, युवा नेता बड़े भैया श्री सौरभ साहू जी सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेता, युवा साथी एवं भाजपा परिवार के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय बजट के प्रमुख बिंदुओं का सामूहिक श्रवण किया गया तथा बजट में विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने हेतु किए गए प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि यह बजट गरीब, किसान, युवा और मध्यम वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए देश को आत्मनिर्भर एवं मजबूत अर्थव्यवस्था की दिशा में आगे ले जाने वाला है।





