LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

DPL-3 का आगाज 21 नवंबर से, 112 खिलाड़ियों का होगा ऑक्शन

DPL-3 का आगाज 21 नवंबर से, 112 खिलाड़ियों का होगा ऑक्शन

25 विभागों के अधिकारी-कर्मचारी खिलाड़ी लेंगे हिस्सा, 10 अक्टूबर को होगा रोमांचक ऑक्शन

ये खबर भी पढ़ें…
विकसित भारत की कल्पना को बच्चों ने रंगों और शब्दों में किया साकार  सेवा संकल्प अभियान के तहत डाइट पेंड्रा में जिला स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित
विकसित भारत की कल्पना को बच्चों ने रंगों और शब्दों में किया साकार सेवा संकल्प अभियान के तहत डाइट पेंड्रा में जिला स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित
October 4, 2026
विकसित भारत की कल्पना को बच्चों ने रंगों और शब्दों में किया साकार सेवा संकल्प अभियान के तहत डाइट पेंड्रा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। शिक्षक मैत्री समूह जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित डिपार्टमेंट प्रीमियर लीग (DPL) क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे सीजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रतियोगिता का आगाज 21 नवंबर से होगा। इससे पहले खिलाड़ियों के पंजीयन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब सभी की निगाहें 10 अक्टूबर को होने वाले ऑक्शन पर टिकी हैं।DPL-3 के लिए कुल 112 खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया है, जिन्हें ऑक्शन के माध्यम से अलग-अलग टीमों में शामिल किया जाएगा। इस बार करीब 25 विभागों के अधिकारी-कर्मचारी खिलाड़ी प्रतियोगिता में अपनी क्रिकेट प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

पंजीकृत खिलाड़ियों में शिक्षा विभाग से 45, राजस्व से 10, स्वास्थ्य से 9, पुलिस से 8, ट्राइबल विभाग से 6, उद्यान से 5, पंचायत से 4, वन विभाग से 4, कृषि से 3 तथा अन्य विभागों से 18 खिलाड़ी शामिल हैं। विभिन्न विभागों के खिलाड़ियों के एक मंच पर आने से प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
नशेबाज गुरुजी, लाचार सिस्टम और ‘नोटिस’ का खेल… दांव पर नौनिहालों का भविष्य “10 महीने से वेतन नहीं मिला, मोदी को गाली क्यों न दूं?”
नशेबाज गुरुजी, लाचार सिस्टम और ‘नोटिस’ का खेल… दांव पर नौनिहालों का भविष्य “10 महीने से वेतन नहीं मिला, मोदी को गाली क्यों न दूं?”
October 4, 2026
नशेबाज गुरुजी, लाचार सिस्टम और 'नोटिस' का खेल... दांव पर नौनिहालों का भविष्य "10 महीने से वेतन नहीं मिला, मोदी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आठ टीमों के बीच होगा मुकाबला

DPL-3 के ऑक्शन में टीम ऑनर्स अपनी पसंद के खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने के लिए रणनीति तैयार कर रहे हैं। इस बार प्रतियोगिता में बस्ती बगरा ब्लास्टर के टिकादास मरावी, मैकल माउंटन के कीर्ति खुसरो, वीबीजी रामजी पतगवा के प्रवीण कौशिक, बिहान राइजर के अभिषेक जायसवाल, अरपा अवेंजर्स के विकास राठौर, गुरुकुल वारियर्स के उमेश दुबे, सोन सनराइजर सिवनी के प्रकाश सेन और नवागांव फाइटर के राजेंद्र वासुदेव टीम ऑनर के रूप में अपनी-अपनी टीम तैयार करेंगे। ऑक्शन को लेकर सभी टीम ऑनर्स ने बेहतर खिलाड़ियों की तलाश शुरू कर दी है। अब 10 अक्टूबर को होने वाले ऑक्शन में यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन-सा खिलाड़ी किस टीम का हिस्सा बनता है।

ये खबर भी पढ़ें…
जीपीएम में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 245 किलो गांजा जब्त
जीपीएम में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 245 किलो गांजा जब्त
October 5, 2026
 जीपीएम में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 245 किलो गांजा जब्त मलकानगिरी से कोरबा–जीपीएम तक बस से हो...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस बार बढ़ी इनामी राशि

DPL-3 में इस बार खिलाड़ियों और टीमों का उत्साह बढ़ाने के लिए इनामी राशि बढ़ाकर 1.25 लाख रुपये कर दी गई है। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 61 हजार रुपये, द्वितीय स्थान पर 41 हजार रुपये और तृतीय स्थान पर 21 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। इसके अलावा खिलाड़ियों को कई अन्य पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।

प्रतियोगिता की एक खास विशेषता इसका लाइव प्रसारण भी है, जिससे जिले के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों के क्रिकेट प्रेमी भी मुकाबलों का आनंद ले सकेंगे। प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों के लिए आयोजकों की ओर से प्रीमियम टी-शर्ट भी उपलब्ध कराई जाएगी।

जिले से बाहर भी बनी पहचान

डिपार्टमेंट प्रीमियर लीग ने कम समय में ही गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के साथ छत्तीसगढ़ और अन्य राज्यों में भी अपनी अलग पहचान बनाई है। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को खेल के माध्यम से एक मंच पर लाने वाली यह प्रतियोगिता खेल भावना, आपसी मैत्री और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने का माध्यम बन रही है।

अब DPL-3 के तीसरे सीजन में 112 खिलाड़ियों के ऑक्शन और 21 नवंबर से शुरू होने वाले मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों, टीम ऑनर्स और क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!