LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

गांव-गांव जागरूकता अभियान चलेगा, महा परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग सक्रिय

गांव-गांव जागरूकता अभियान चलेगा, महा परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग सक्रिय

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत संचालित उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत आगामी 22 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रव्यापी महा परीक्षा की तैयारियों को लेकर जिला स्तर पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) पेंड्रा में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी ने की।

ये खबर भी पढ़ें…
बलरामपुर में साइकिल वितरण पर बड़ा सवाल: गुणवत्ता जांच में अफसर फेल, कलेक्टर ने मांगा जवाब; बाकी जिलों में कार्रवाई कब?
बलरामपुर में साइकिल वितरण पर बड़ा सवाल: गुणवत्ता जांच में अफसर फेल, कलेक्टर ने मांगा जवाब; बाकी जिलों में कार्रवाई कब?
August 12, 2026
बलरामपुर में साइकिल वितरण पर बड़ा सवाल: गुणवत्ता जांच में अफसर फेल, कलेक्टर ने मांगा जवाब; बाकी जिलों में कार्रवाई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैठक में जिले के सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक तथा संकुल शैक्षिक समन्वयक उपस्थित रहे। जिला शिक्षा अधिकारी ने निर्देश दिए कि राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण रायपुर के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिले में अधिक से अधिक शिक्षार्थियों को महा परीक्षा में शामिल कराने की तैयारी की जाए, ताकि जिले को शत-प्रतिशत साक्षर बनाने के लक्ष्य को हासिल किया जा सके।

उन्होंने कहा कि गांव-गांव में जनजागरूकता के लिए दीवार लेखन, रैली तथा जनसंपर्क अभियान चलाया जाए। साथ ही ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों, पालकों और समाजसेवियों का सहयोग लेकर अभियान को जन आंदोलन का रूप दिया जाए।

ये खबर भी पढ़ें…
किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
August 12, 2026
किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय किसान प्रदेश की प्रगति की धुरी,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैठक में जिला पंचायत सीईओ एवं जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष मुकेश रावटे भी उपस्थित रहे। उन्होंने सभी अधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि 22 मार्च को होने वाली महा परीक्षा में अधिक से अधिक शिक्षार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित कर जिले को निरक्षरता के अभिशाप से मुक्त कर पूर्ण साक्षर घोषित कराने की दिशा में प्रयास किए जाएं।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों और समन्वयकों को उल्लास साक्षरता शपथ भी दिलाई गई।

ये खबर भी पढ़ें…
बड़े सपने देखें और कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
बड़े सपने देखें और कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
August 13, 2026
बड़े सपने देखें और कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी पेंड्रा एस.एन. सिंह, बीआरसी पेंड्रा रामकुमार बघेल, गौरेला संतोष सोनी, मरवाही अजय राय, नोडल साक्षरता मुकेश कोरी, सहायक नोडल संजय गुप्ता, विकासखंड नोडल अधिकारी गौरेला आलोक शुक्ला, पेंड्रा राकेश चौधरी, मरवाही संजय टांडिया सहित तीनों विकासखंडों के संकुल शैक्षिक समन्वयक उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!