LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

समय पर खाद मिलने से किसान जशपाल की खेती को मिली नई रफ्तार

समय पर खाद मिलने से किसान जशपाल की खेती को मिली नई रफ्तार

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 5 जून 2026/ किसान जशपाल जो तरईगांव के एक मेहनती किसान हैं, लगभग 1 एकड़ भूमि में धान की खेती करते हैं। हर वर्ष खरीफ सीजन में उनकी सबसे बड़ी चिंता खेती के लिए आवश्यक खाद की उपलब्धता को लेकर रहती थी। समय पर खाद नहीं मिलने से खेती के कार्य प्रभावित होने की आशंका बनी रहती थी। इस वर्ष समिति में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध होने से जशपाल को समय पर आवश्यकतानुसार खाद प्राप्त हो गया। इससे उन्हें धान की खेती की तैयारी और बुवाई कार्य सुचारु रूप से करने में काफी सुविधा मिली। उन्हें खाद के लिए भटकना नहीं पड़ा और खेती की लागत एवं समय दोनों की बचत हुई।

ये खबर भी पढ़ें…
पसान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में सीसी रोड निर्माण का हुआ भूमि पूजन व उद्घाटन : राजकुमार पाण्डेय
पसान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में सीसी रोड निर्माण का हुआ भूमि पूजन व उद्घाटन : राजकुमार पाण्डेय
June 21, 2026
लंबे समय से की जा रही थी मांग, बरसात के दिनों में कीचड़ से जूझने वाले मरीजों व स्टाफ को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

          जशपाल बताते हैं कि समिति में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध रहने से किसानों को बहुत लाभ मिल रहा है। समय पर खाद मिलने से फसल की अच्छी वृद्धि और बेहतर उत्पादन की उम्मीद है। उन्होंने समिति और कृषि विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि किसानों को आवश्यक कृषि आदान समय पर उपलब्ध कराना खेती को सफल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। आज जशपाल जैसे किसान समय पर खाद उपलब्ध होने से उत्साहित हैं और बेहतर उत्पादन की उम्मीद के साथ खरीफ सीजन में धान की खेती कर रहे हैं। उनकी यह कहानी दर्शाती है कि कृषि आदानों की समय पर उपलब्धता किसानों की सफलता और आत्मविश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

ये खबर भी पढ़ें…
मरवाही नगर पंचायत अध्यक्ष मधु बाबा गुप्ता ने 50 लाख से अधिक का सी सी रोड का किया भूमिपूजन
मरवाही नगर पंचायत अध्यक्ष मधु बाबा गुप्ता ने 50 लाख से अधिक का सी सी रोड का किया भूमिपूजन
June 21, 2026
मिथलेश आयम, गौरेला पेंड्रा मरवाही : मरवाही नगर पंचायत अध्यक्ष मधु बाबा गुप्ता ने 50 लाख से अधिक का सी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!