LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

समाजसेवक राजकुमार पाण्डेय ने स्वतंत्रता दिवस एवं जन्माष्टमी पर दी शुभकामनाएं

समाजसेवक राजकुमार पाण्डेय ने स्वतंत्रता दिवस एवं जन्माष्टमी पर दी शुभकामनाएं

मिथलेश आयम:- कोरबा।जिले के प्रख्यात समाजसेवक राजकुमार पाण्डेय ने 79वें स्वतंत्रता दिवस एवं पावन पर्व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
भक्ति, श्रद्धा और सामाजिक एकता का भव्य संगम: मरवाही में संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज की 726वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई
भक्ति, श्रद्धा और सामाजिक एकता का भव्य संगम: मरवाही में संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज की 726वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई
April 14, 2026
भक्ति, श्रद्धा और सामाजिक एकता का भव्य संगम: मरवाही में संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज की 726वीं जयंती धूमधाम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने अपने संदेश में कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए गौरव का पर्व है। यह दिन उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की याद दिलाता है, जिनकी कुर्बानियों से हमें आजादी मिली। उन्होंने कहा—

“आजादी हमें बहुत त्याग और संघर्ष के बाद मिली है। हमें इसे संजोकर रखना है और राष्ट्र की प्रगति में अपनी भूमिका निभानी है।”

ये खबर भी पढ़ें…
समाज में न्याय और समानता की प्रेरणा देता रहेगा बाबा साहेब का जीवन : मुख्यमंत्री
समाज में न्याय और समानता की प्रेरणा देता रहेगा बाबा साहेब का जीवन : मुख्यमंत्री
April 14, 2026
समाज में न्याय और समानता की प्रेरणा देता रहेगा बाबा साहेब का जीवन : मुख्यमंत्री रायपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी के साथ उन्होंने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। श्रीकृष्ण ने धर्म की रक्षा और अन्याय के अंत के लिए सदैव संघर्ष किया। उनका उपदेश ‘सत्य और धर्म की विजय’ के सिद्धांत पर आधारित है।

राजकुमार पाण्डेय ने कहा कि दोनों पर्व हमें एकता, भाईचारे और सहयोग का संदेश देते हैं। ऐसे अवसरों पर हमें आपसी मतभेद भुलाकर समाज और राष्ट्र की उन्नति के लिए संकल्प लेना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय करेंगे 515 नई पैक्स समितियों का कल करेंगें वर्चुअल शुभारंभ
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय करेंगे 515 नई पैक्स समितियों का कल करेंगें वर्चुअल शुभारंभ
April 14, 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय करेंगे 515 नई पैक्स समितियों का कल करेंगें वर्चुअल शुभारंभ *सहकारिता से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था-...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने क्षेत्र की जनता से आह्वान किया कि—

“हम सब मिलकर स्वतंत्रता सेनानियों और भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को आत्मसात करें और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेम, शांति और सद्भावना से भरा वातावरण निर्मित करें।”

Back to top button
error: Content is protected !!