LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

भर्रीडांड सहकारी समिति में खाद संकट गहराया, तीसरे दिन भी मायूस लौटे किसान, जिम्मेदारों की चुप्पी से आक्रोश

भर्रीडांड सहकारी समिति में खाद संकट गहराया, तीसरे दिन भी मायूस लौटे किसान, जिम्मेदारों की चुप्पी से आक्रोश

भर्रीडांड (गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही):-।भर्रीडांड आदिम जाति सहकारी सेवा सहकारी समिति में खाद की भीषण किल्लत ने किसानों की मुश्किलें कई गुना बढ़ा दी हैं। बीते तीन दिनों से लगातार किसान सुबह से कतार में खड़े होकर खाद का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन तीसरे दिन भी उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा।

ये खबर भी पढ़ें…
मुसियारी स्कूल में कक्षा 3 की बच्ची से कथित मारपीट, कान पकड़कर उठाने का आरोप*
मुसियारी स्कूल में कक्षा 3 की बच्ची से कथित मारपीट, कान पकड़कर उठाने का आरोप*
September 25, 2026
*मुसियारी स्कूल में कक्षा 3 की बच्ची से कथित मारपीट, कान पकड़कर उठाने का आरोप* *जीशान अंसारी की कलम से*...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तीन दिन पहले आई मात्र 500 बोरी खाद, जरूरत हजारों बोरी की..?

किसानों ने बताया कि तीन दिन पूर्व समिति में मात्र 500 बोरी इफको का खाद आया, जो ऊंट के मुंह में जीरा साबित हुआ। इस क्षेत्र में सैकड़ों किसानों को धान, मक्का, कोदो-कुटकी व सब्जियों की खेती के लिए खाद की आवश्यकता है, लेकिन आवश्यकता के अनुरूप आपूर्ति न होने से संकट गहरा गया है। किसानों का आरोप है कि अन्य समितियों में समय पर और भरपूर खाद भेजी जा रही है, लेकिन भर्रीडांड समिति की अनदेखी की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
पहले से बना था शौचालय, फिर भी मिली नई स्वीकृति! विभाग ने कसा शिकंजा
पहले से बना था शौचालय, फिर भी मिली नई स्वीकृति! विभाग ने कसा शिकंजा
September 25, 2026
पहले से बना था शौचालय, फिर भी मिली नई स्वीकृति! विभाग ने कसा शिकंजा भ्रामक जानकारी देकर नवीन शौचालय की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नकली और महंगे दाम पर खाद खरीदने को मजबूर किसान

किसानों ने बताया कि खाद के अभाव में बाजार से महंगे दाम पर और गुणवत्ताहीन नकली खाद खरीदनी पड़ रही है, जिससे उत्पादन लागत बढ़ रही है। वहीं नकली खाद के उपयोग से फसल पर विपरीत प्रभाव पड़ने की भी आशंका है। पहले ही बारिश की कमी और मौसम की मार से फसल की लागत बढ़ गई है, अब खाद की कमी ने स्थिति और खराब कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश
September 26, 2026
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फसल रोपाई का समय सिर पर, किसान हो रहे हताश

धान की रोपाई का समय सिर पर है। किसानों ने बताया कि समय पर रोपाई न होने पर उत्पादन में भारी गिरावट आएगी। खेतों में तैयारी के बाद खाद न होने के कारण किसान खेत खाली छोड़ने की स्थिति में आ गए हैं। कई किसानों ने लोन लेकर फसल की तैयारी की है, ऐसे में खाद की अनुपलब्धता से उनकी आर्थिक स्थिति और बिगड़ने का खतरा है।

अधिकारियों की चुप्पी से किसानों में आक्रोश

स्थानीय किसानों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि खाद संकट को लेकर कई बार समिति प्रबंधन और विभागीय अधिकारियों को जानकारी दी गई, लेकिन कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई। अधिकारी आंख मूंद कर बैठे हैं और किसानों की समस्याओं को अनदेखा कर रहे हैं। किसान अब आंदोलन की चेतावनी देने लगे हैं।

प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेकर खाद आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग

किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि भर्रीडांड समिति में तत्काल खाद की पर्याप्त आपूर्ति कराई जाए ताकि किसानों को राहत मिल सके और समय पर रोपाई हो सके। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन और विभागीय अधिकारियों की होगी।

Back to top button
error: Content is protected !!