LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

स्वामी आत्मानंद विद्यालय कोटमी कला में प्रवेश उत्सव, नवप्रवेशी बच्चों का किया गया आत्मीय स्वागत

स्वामी आत्मानंद विद्यालय कोटमी कला में प्रवेश उत्सव, नवप्रवेशी बच्चों का किया गया आत्मीय स्वागत,

कोटमी कला,गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही:-।स्वामी आत्मानंद शासकीय हिंदी/अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कोटमी कला में नवप्रवेशित बच्चों के लिए प्रवेश उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य नारायण सिंह, विद्यालय स्टाफ एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर की गई। इस अवसर पर सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय और प्रेरणादायक बनाया गया।कार्यक्रम में विद्यालय में प्रवेश लेने वाले बच्चों को पुस्तकें और आवश्यक शैक्षिक सामग्री वितरित की गई, जिससे उन्हें शिक्षा के प्रति उत्साह और आत्मविश्वास प्राप्त हो सके।

ये खबर भी पढ़ें…
जी.पी.एम. आजीविका महाविद्यालय में जीडीए प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण किट का वितरण
जी.पी.एम. आजीविका महाविद्यालय में जीडीए प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण किट का वितरण
June 25, 2026
मिथलेश आयम, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (छत्तीसगढ़) स्थित जी.पी.एम. आजीविका महाविद्यालय में संचालित जनरल ड्यूटी असिस्टेंट (GDA) प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिक्षकों ने बच्चों को अध्ययन का नया तरीका बताया

ये खबर भी पढ़ें…
पढ़ाई के साथ संस्कार और अनुशासन भी जरूरी, बच्चों के सर्वांगीण विकास में अभिभावकों की भूमिका महत्वपूर्ण : डीईओ रजनीश तिवारी”
पढ़ाई के साथ संस्कार और अनुशासन भी जरूरी, बच्चों के सर्वांगीण विकास में अभिभावकों की भूमिका महत्वपूर्ण : डीईओ रजनीश तिवारी”
June 25, 2026
पढ़ाई के साथ संस्कार और अनुशासन भी जरूरी, बच्चों के सर्वांगीण विकास में अभिभावकों की भूमिका महत्वपूर्ण : डीईओ रजनीश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों द्वारा बच्चों को अध्ययन की नई विधियाँ सिखाई गईं। शिक्षकों ने बच्चों को समझाया कि रोजाना नियत समय पर पढ़ाई, चित्रों और चार्ट के माध्यम से विषय को याद रखना, छोटे-छोटे नोट्स बनाकर अभ्यास करना, तथा समूह में चर्चा कर विषय को सरल बनाना कितना उपयोगी होता है।

ये खबर भी पढ़ें…
महासंघ की बैठक में बनी नई कार्यकारिणी, संगठन विस्तार पर बनी रणनीति 
महासंघ की बैठक में बनी नई कार्यकारिणी, संगठन विस्तार पर बनी रणनीति 
June 25, 2026
महासंघ की बैठक में बनी नई कार्यकारिणी, संगठन विस्तार पर बनी रणनीति  जीबी एवं वीबी ग्राम महासंघ की नई कार्यकारिणी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गणित और विज्ञान की कक्षाओं में गतिविधि आधारित शिक्षण, कहानी विधि से विषय समझाना तथा अंग्रेजी में शब्दों को खेल-खेल में याद कराने की विधि का प्रदर्शन भी शिक्षकों द्वारा किया गया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर नए तरीके से पढ़ाई करने की इच्छा व्यक्त की।

न्योता भोज का आयोजन

नवप्रवेशी बच्चों और उनके अभिभावकों के लिए न्योता भोज (विशेष मिड डे मील) का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने प्रसन्नता पूर्वक भोजन कर विद्यालय परिवार की आत्मीयता को महसूस किया।कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों ने अभिभावकों को भी शिक्षा की महत्ता और बच्चों की नियमित उपस्थिति तथा घर में अभ्यास कराने के महत्व की जानकारी दी। अभिभावकों ने विद्यालय की व्यवस्थाओं की सराहना की और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्राचार्य ने दिया गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का आश्वासन

प्राचार्य नारायण सिंह ने कहा कि स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत है। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए स्मार्ट क्लास, गतिविधि आधारित शिक्षण और भाषाई दक्षता विकास की दिशा में काम किया जा रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!