LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

गौरेला पेंड्रा मरवाही : संजय वर्मा को मिला बड़ा दायित्व, बने मरवाही विकासखंड शिक्षा अधिकारी।

मिथलेश आयम, गौरेला पेंड्रा मरवाही(खबरों का राजा) । छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों का स्थानांतरण किया है। शासन की ओर से जारी आदेश में संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने निर्देशित किया गया है। जारी सूची में कई महत्वपूर्ण तबादले किए गए हैं। जिसमे गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के श्री संजय वर्मा, व्याख्याता शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अंडी (मरवाही) को प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी मरवाही का दायित्व सौंपा गया है। कहा जाता है वर्मा एक कुशल, अनुभवी और समर्पित शिक्षक-प्रशासक हैं। उनके नेतृत्व में मरवाही विकासखंड की शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव आएंगे, शिक्षकों और विद्यार्थियों दोनों को लाभ मिलेगा। शिक्षा जगत ने विश्वास जताया है कि वर्मा अपनी कार्यकुशलता, अनुभव और दूरदर्शिता से शिक्षा की गुणवत्ता को नई दिशा देंगे और विभाग की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। वही शासन का आदेश मे स्पष्ट लिखा गया है। यह तबादले प्रशासनिक आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं। आदेश जारी होते ही संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने निर्देशित किया गया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
नोटिस का झुनझुना या भ्रष्टाचार का नया फंडा.? केंदा स्कूल कांड में DEO विजय टांडे की संदिग्ध खामोशी और ‘मंत्रालय’ के नाम पर दोषियों को बचा रहे.?
नोटिस का झुनझुना या भ्रष्टाचार का नया फंडा.? केंदा स्कूल कांड में DEO विजय टांडे की संदिग्ध खामोशी और ‘मंत्रालय’ के नाम पर दोषियों को बचा रहे.?
April 24, 2026
जीशान अंसारी की रिपोर्ट, बिलासपुर/कोटा : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शिक्षा विभाग ने शायद 'टाइम मशीन' का अविष्कार कर ली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!