LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

अमलीकांपा में वन विभाग की कार्रवाई: 3.206 घनमीटर अवैध लकड़ी जब्त, आरोपी फरार

जीशान अंसारी की रिपोर्ट, बिलासपुर : मुख्य वन संरक्षक बिलासपुर मनोज पाण्डेय एवं वनमंडल अधिकारी बिलासपुर नीरज के निर्देशानुसार, उपवनमंडल अधिकारी कोटा  अनिल भास्करन के मार्गदर्शन तथा वन परिक्षेत्र अधिकारी कोटा नितिन लहरे के नेतृत्व में 22 अप्रैल 2026 को संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। सर्च वारंट जारी होने के बाद वन परिक्षेत्र कोटा, वन परिक्षेत्र बेलगहना, उड़नदस्ता बिलासपुर तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम अमलीकांपा, विकासखंड तखतपुर निवासी आरोपी पिंकू खांडे एवं गीता खांडे के घर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान आरोपी के घर एवं बाड़ी से एक नग रमदा मशीन सहित बड़ी मात्रा में अवैध लकड़ी जब्त की गई। जब्त सामग्री में सागौन चिरान 2.372 घनमीटर, साल चिरान 0.794 घनमीटर तथा शीशम चिरान 0.040 घनमीटर शामिल है। कुल 3.206 घनमीटर लकड़ी जब्त कर सेल डिपो कोटा भेजा गया है। जब्त वनोपज की बाजार कीमत 3 लाख 24 हजार 370 रुपये आंकी गई है। वन विभाग की टीम के पहुंचने से पहले आरोपी मौके से फरार हो गया था। उसकी तलाश जारी है तथा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस संयुक्त कार्रवाई में परिक्षेत्र सहायक कोटा सुरेश बंजारे, खोंगसरा परिक्षेत्र सहायक नरेन्द्र बैसवाड़े, टेंगनमाड़ा परिक्षेत्र सहायक सूरज मिश्रा, वनपाल कृष्णकुमार यादव तथा वनरक्षक लक्ष्मीनारायण साहू, उदय प्रकाश श्रीवास्तव, देव यादव, शैलेन्द्र पोर्ते, रूपा यादव, संदीप पोर्ते, अनुराग तिवारी एवं सूरज भोई का विशेष योगदान रहा।

ये खबर भी पढ़ें…
उल्लास महापरीक्षा में 5518 नवसाक्षरों ने दिखाया उत्साह  270 परीक्षा केंद्रों में हुआ बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान का मूल्यांकन, डाइट पेंड्रा के स्टाफ एवं छात्राध्यापकों की रही अहम भूमिका
उल्लास महापरीक्षा में 5518 नवसाक्षरों ने दिखाया उत्साह 270 परीक्षा केंद्रों में हुआ बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान का मूल्यांकन, डाइट पेंड्रा के स्टाफ एवं छात्राध्यापकों की रही अहम भूमिका
September 28, 2026
उल्लास महापरीक्षा में 5518 नवसाक्षरों ने दिखाया उत्साह 270 परीक्षा केंद्रों में हुआ बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान का मूल्यांकन,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!