LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की बर्खास्त डॉक्टर के खिलाफ FIR दर्ज

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की बर्खास्त डॉक्टर के खिलाफ FIR दर्ज

रायपुर। राजधानी के उरला स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की बर्खास्त डाॅक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। महिला डाॅक्टर पर उपचार में लापरवाही और समूचित इलाज नहीं करने का आरोप है। पीड़ित परिजनों की शिकायत पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की डाॅक्टर पूनम सरकार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि जानकारी के मुताबिक ब्राम्हणपारा उरला निवासी पीड़ित संतोष साहू 27 वर्ष ने पत्नी के प्रसव के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उरला में भर्ती कराया था। मृतक बच्चे के पिता ने पुलिस शिकायत में बताया कि प्रसव के दौरान समूचित उपचार बच्चे और उसकी मां को नहीं मिल पाया, जिस वजह से नवजात की मौत हो गई। पीड़ित परिवार ने मामले में उरला थाने में अपराध दर्ज कराया। पुलिस ने डाॅक्टर पूनम सरकार के खिलाफ बीएनएस 106-1 के तहत अपराध दर्ज कर जांच कार्रवाई की जा रही है। पुलिस जल्द ही आरोपी डाॅक्टर की गिरफतारी भी मामले में करेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में विभागीय योजनाओं की समीक्षा, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने दिए सख्त निर्देश; छात्रवृत्ति से लेकर पीएम जनमन और एकलव्य विद्यालयों तक की प्रगति परखी
बिलासपुर में विभागीय योजनाओं की समीक्षा, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने दिए सख्त निर्देश; छात्रवृत्ति से लेकर पीएम जनमन और एकलव्य विद्यालयों तक की प्रगति परखी
August 11, 2026
बिलासपुर में विभागीय योजनाओं की समीक्षा, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने दिए सख्त निर्देश; छात्रवृत्ति से लेकर पीएम जनमन और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!