LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

अस्पताल प्रबंधक योगेंद्र कश्यप पर FIR, विधायक प्रतिनिधि शीनू राव से मारपीट पड़ा भारी – पहुंची पुलिस, दर्ज हुआ मामला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के एक सरकारी

अस्पताल प्रबंधक योगेंद्र कश्यप पर FIR, विधायक प्रतिनिधि शीनू राव से मारपीट पड़ा भारी – पहुंची पुलिस, दर्ज हुआ मामला

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के एक सरकारी अस्पताल में शनिवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अस्पताल प्रबंधक योगेंद्र कश्यप द्वारा विधायक प्रतिनिधि शीनू राव से कथित रूप से मारपीट करने का मामला सामने आया। घटना के बाद सुरक्षा कर्मियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने तत्काल FIR दर्ज कर ली है।

ये खबर भी पढ़ें…
आवास सूची देने से कतरा रही नगर पंचायत मरवाही? CMO और कंप्यूटर ऑपरेटर के जवाब ने बढ़ाए सवाल..!
आवास सूची देने से कतरा रही नगर पंचायत मरवाही? CMO और कंप्यूटर ऑपरेटर के जवाब ने बढ़ाए सवाल..!
September 28, 2026
आवास सूची देने से कतरा रही नगर पंचायत मरवाही? CMO और कंप्यूटर ऑपरेटर के जवाब ने बढ़ाए सवाल मरवाही। नगर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रहा है कि अस्पताल प्रबंधक योगेंद्र कश्यप ने किसी विवाद को लेकर विधायक प्रतिनिधि शीनू राव से अभद्र व्यवहार करते हुए हाथापाई की। मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मी वासु राठौर ने जब बीच-बचाव की कोशिश की, तो उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। वहीं विधायक प्रतिनिधि के समर्थन में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और लोग अस्पताल परिसर में इकट्ठा हो गए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूत्रों के मुताबिक, अस्पताल प्रबंधक का यह कोई पहला विवाद नहीं है। इससे पहले भी उन पर कई बार कर्मचारियों से दुर्व्यवहार और काम में लापरवाही के आरोप लग चुके हैं।

अब देखना यह है कि क्या अस्पताल प्रशासन ऐसे विवादित अधिकारी पर कार्रवाई करता है या फिर मामला दबा दिया जाएगा?

ये खबर भी पढ़ें…
September 28, 2026
उल्लास महापरीक्षा में 5518 नवसाक्षरों ने दिखाया उत्साह 270 परीक्षा केंद्रों में हुआ बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान का मूल्यांकन,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!