LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशरायपुर

गौरेला पेंड्रा मरवाही : गुरु और शिष्य की रिश्ता हुआ शर्मसार 12 वर्ष की उम्र से शारीरिक शोषण करता रहा ऐसे हुआ बड़ी खुलासा।

गौरेला पेंड्रा मरवाही: जिले में एक छात्रा ने अपने शिक्षक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सारबहरा इलाके में रहने वाले शिक्षक महेंद्र सोनी ने अपने ही स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। इससे छात्रा गर्भवती हो गई।

छात्रा जब स्कूल में पढ़ रही थी, तब उसकी उम्र 12 साल थी। आरोप है कि शिक्षक तभी से छात्रा का शारीरिक शोषण करता रहा। अब पीड़िता बालिक हो गई। पीड़िता और उसके परिजनों ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।वहीं, केस दर्ज होने के बाद इसकी जानकारी आरोपी शिक्षक को हुई तो वह फरार हो गया।। गौरेला पुलिस शिक्षक की तलाश कर रही है। यह पूरा मामला तब प्रकाश आया, जब छात्रा गर्भवती हो गई। इसके बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। छात्रा ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत की। पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी शिक्षक महेंद्र सोनी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 पॉक्सो, 294, 342, 376 का, 376 एन और 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच और आरोपी शिक्षक की पतासाजी शुरू कर दी गई।

ये खबर भी पढ़ें…
“12 अगस्त को हर विद्यार्थी लगाए एक पौधा, पर्यावरण संरक्षण में निभाएं जिम्मेदारी”- रजनीश तिवारी
“12 अगस्त को हर विद्यार्थी लगाए एक पौधा, पर्यावरण संरक्षण में निभाएं जिम्मेदारी”- रजनीश तिवारी
August 10, 2026
हरियाली अमावस्या पर 12 अगस्त को होगा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान, जिलेभर में पौधरोपण का संदेश [video width="832"...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!