LIVE UPDATE
गैजेट्सझमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशरायपुर

गौरेला पेंड्रा मरवाही: “शासन प्रशासन के नियमों से बड़ा हुआ विशाल साहू” बार बार अवैध वसूली करने के बाद भी नहीं हो रही कार्यवाही आख़िर क्यूँ….?

गौरेला पेंड्रा मरवाही / जनताओं की सुविधा के लिए केन्द्र सरकार ने जन – धन योजना के अंतर्गत शहर से लेकर गांव तक के प्रत्येक व्यक्ति की बैंक खाता खुलवाया, जिसके मैनेजमेंट के लिए गांव शहर में सभी जगह कियोस्क बैंक खुलवाए गए जो कि क्षेत्र के मुख्य ब्रांच के निर्देशन्सार कार्य करते हैं, जिससे लोगो को बैंक सम्बन्धी कार्यों के लिए बार बार मुख्य बैंको के चक्कर नहीं लगाने पड़ते लेकिन यहां तो कियोस्क संचालक बैंक के नियम निर्देशों को नजर अंदाज करते हुए अपने मनमाने ढंग से कर्य करते हैं, यहां गांव तो गांव, शहर क्षेत्र के कियोस्क संचालक भी अपनी मनमानी करने से नहीं चूक रहे हैं बता दे की अभी कुछ दिन पहले पेंड्रा निवासी SBI बैंक कियोस्क संचालक विशाल साहू की शिकायत हुआ था पर कार्यवाही न होने के अभाव से दिन ब दिन विशाल साहू की अवैध वसूली की कृत्य से बाज नहीं आ रहे जाने पूरा मामला क्या था गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले का मामला हैं बता दे की आवेदिका लक्षमी चौधरी पति श्री सोहन लाल ने कलेक्टर जी पी एम से लिखित शिकायत कर एस. बी.आई. कियोस्क संचालक आजाद चौंक पेण्ड्रा विशाल साहू के द्वारा खाता नंबर 34042481976 से निकासी हेतु 5000 रू. निकाला गया। लेकिन कियोस्क संचालक द्वारा ट्राजेक्शन पावती देने के नाम से मेरे खाते से 10 रू. अतिरिक्त काट लिया गया है। एवं दिनांक 22.02.2024 को भी मेरे द्वारा 1000 रू. निकासी किया गया था जिसमे कियोस्क संचालक द्वारा पुनः 10 रू. खाते से अतिरिक्त काटलिया गया। और आगे के लेन-देन में 10 रू. नकद लेने की मांग करने लगा। कियोस्क में प्रति दिन खाताधार को से 10 रू. नकद ट्राजेक्शन पावती के नाम पर अवैध वसूली किया जा रहा है। जिला अधिकारी से अवैध वसूली के संबंध मे कियोस्क संचालक के ऊपर बैंकिंग से सम्बंधित धोखाधडी करने के खिलाफ मे उचित और कानूनी जांच कर कार्यवाही की माँग किया गया हैं। जिससे खाता घारकों को न्याय मिल सके । साथ ही अवैध वसूली की रकम उनके खाते में जमा कराया जाये।

ये खबर भी पढ़ें…
जिला प्रेस क्लब GPM की वार्षिक बैठक में पत्रकार सूरज यादव को नए दाम्पत्य जीवन के लिए मिला आशीर्वाद, पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ भेंटकर दी बधाई,
जिला प्रेस क्लब GPM की वार्षिक बैठक में पत्रकार सूरज यादव को नए दाम्पत्य जीवन के लिए मिला आशीर्वाद, पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ भेंटकर दी बधाई,
April 27, 2026
गौरेला पेंड्रा मरवाही। जिला प्रेस क्लब, जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही,छ.ग. की वार्षिक बैठक के दौरान PWD रेस्ट हाउस गौरेला में जिला प्रेस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!