LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

आलोक शुक्ला प्रांतीय सचिव ” ने दी 79वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

“आलोक शुक्ला प्रांतीय सचिव ” ने दी 79वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही।छत्तीसगढ़ शिक्षक कांग्रेस के प्रांतीय सचिव आलोक शुक्ला ने जिले एवं प्रदेशवासियों को 79वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए सिर्फ एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि यह हमारे देशभक्तों के बलिदान, संघर्ष और संकल्प का स्मरण दिवस है।

ये खबर भी पढ़ें…
बलरामपुर में साइकिल वितरण पर बड़ा सवाल: गुणवत्ता जांच में अफसर फेल, कलेक्टर ने मांगा जवाब; बाकी जिलों में कार्रवाई कब?
बलरामपुर में साइकिल वितरण पर बड़ा सवाल: गुणवत्ता जांच में अफसर फेल, कलेक्टर ने मांगा जवाब; बाकी जिलों में कार्रवाई कब?
August 12, 2026
बलरामपुर में साइकिल वितरण पर बड़ा सवाल: गुणवत्ता जांच में अफसर फेल, कलेक्टर ने मांगा जवाब; बाकी जिलों में कार्रवाई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

श्री शुक्ला ने कहा कि हमें आजादी दिलाने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को कभी नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे आपसी एकता, भाईचारे और देशभक्ति की भावना को मजबूत करें और राष्ट्र की प्रगति में अपना योगदान दें।

उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा ही वह आधार है, जिस पर सशक्त और समृद्ध भारत का निर्माण संभव है। इसलिए हमें नई पीढ़ी को संस्कार, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का संकल्प लेना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें…
किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
August 12, 2026
किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय किसान प्रदेश की प्रगति की धुरी,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अंत में, श्री शुक्ला ने जिले के शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों को भी स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि तिरंगे की शान हमेशा ऊंची रहे और भारत विश्व में ज्ञान, विज्ञान और संस्कृति का मार्गदर्शक बने।

ये खबर भी पढ़ें…
बड़े सपने देखें और कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
बड़े सपने देखें और कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
August 13, 2026
बड़े सपने देखें और कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!