LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

“परीक्षा परिणाम खराब, डीईओ पर गिरी गाज – प्रशासन ने हटाया, नए अफसर को सौंपी कमान”

“परीक्षा परिणाम खराब, डीईओ पर गिरी गाज – प्रशासन ने हटाया, नए अफसर को सौंपी कमान”

Raipur Education department:- शिक्षा विभाग से जुड़ी एक बड़ी खबर है। बोर्ड परीक्षा में खराब रिजल्ट की वजह से जिला शिक्षा अधिकारी को हटा दिया गया है। समीक्षा बैठक में इस बात का निर्णय लिया गया। इस संबंध में शिक्षा विभाग की तरफ से आदेश जारी कर दिया गया है।महासमुंद जिले से शिक्षा विभाग से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। जिले के जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) एमआर सावंत को उनके पद से हटा दिया गया है। यह निर्णय समीक्षा बैठक के बाद लिया गया, जिसमें बोर्ड परीक्षा परिणामों की समीक्षा की गई थी

ये खबर भी पढ़ें…
कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित 
कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित 
August 11, 2026
कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित  गौरेला पेंड्रा मरवाही, 11अगस्त 2026/ जिला जल एवं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डीईओ एमआर सांवत को जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद से जेडी कार्यालय जगदलपुर भेजा गया है। वहीं जांजगीर चांपा के नवागढ़ बीईओ विजय कुमार लहरे को महासमुंद का प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। वहीं बिलासपुर के जेडी कार्यालय में पदस्थ भूपेंद्र कुमार कौशिक को नवागढ़ का नया बीईओ बनाया गया है।

बैठक में यह सामने आया कि महासमुंद जिले का बोर्ड परीक्षा परिणाम काफी खराब रहा है, जिसे गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में महासमुंद जिले की स्थिति सबसे चिंताजनक पाई गई। बोर्ड परीक्षाओं में जिले का प्रदर्शन पिछले वर्षों की तुलना में इस बार काफी कमजोर रहा। छात्रों के कमजोर परिणामों और शैक्षणिक स्तर में गिरावट को देखते हुए शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए तत्काल प्रभाव से जिला शिक्षा अधिकारी को हटाने का निर्णय लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में विभागीय योजनाओं की समीक्षा, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने दिए सख्त निर्देश; छात्रवृत्ति से लेकर पीएम जनमन और एकलव्य विद्यालयों तक की प्रगति परखी
बिलासपुर में विभागीय योजनाओं की समीक्षा, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने दिए सख्त निर्देश; छात्रवृत्ति से लेकर पीएम जनमन और एकलव्य विद्यालयों तक की प्रगति परखी
August 11, 2026
बिलासपुर में विभागीय योजनाओं की समीक्षा, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने दिए सख्त निर्देश; छात्रवृत्ति से लेकर पीएम जनमन और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!