LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : स्वास्थ्य विभाग की विधायक प्रतिनिधि के साथ मारपीट का मामला पर FIR विभागीय जाँच के बाद कार्यवाही की इंतजार। 

👉मिथलेश आयम/गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिला अस्पताल में विधायक प्रतिनिधि से मारपीट करने वाले कर्मचारी के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। यह घटना रविवार रात को जिला अस्पताल परिसर में हुई, जहां अस्पताल के कर्मचारी यादवेंद्र कश्यप ने कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव के स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि सीनू राव के साथ बदसलूकी और मारपीट की। पूरा घटनाक्रम अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। गौरेला थाने में यादवेंद्र कश्यप के खिलाफ BNS की धारा 351(3),115(2),3(5) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

22 जून की रात को विधायक प्रतिनिधि सीनू राव और अस्पताल कर्मचारी यादवेंद्र कश्यप के बीच अस्पताल की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर बातचीत चल रही थी, जो अचानक विवाद में बदल गई। कहा जा रहा है कि बातचीत के दौरान कर्मचारी यादवेंद्र कश्यप ने सीनू राव को पहचानने से इनकार करते हुए आक्रामक रुख अपनाया और इनोवा गाड़ी से उतरते ही उनकी गर्दन पकड़ ली। इसके बाद उन्होंने लात-घूंसे चलाए, वहीं यादवेंद्र के साथ मौजूद उनके पिता ने भी चप्पल से मारपीट की।CCTV फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि अस्पताल के अन्य स्टाफ मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को अलग करते नजर आ रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
September 29, 2026
पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस घटना के बाद कांग्रेस नेताओं ने आरोपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और थाने पहुंचकर अलग से शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद आज गोरेला पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
नमो गाथा’ के तहत विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से दिया जनजागरूकता का संदेश
नमो गाथा’ के तहत विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से दिया जनजागरूकता का संदेश
September 29, 2026
नमो गाथा’ के तहत विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से दिया जनजागरूकता का संदेश      गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 29 सितंबर 2026/सेवा संकल्प...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!