LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप: बिलासपुर के कछार स्कूल में मासूम बच्चों से झाड़ू लगवाने और कचरा उठवाने का मामला उजागर, परिजन आक्रोशित

शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप: बिलासपुर के कछार स्कूल में मासूम बच्चों से झाड़ू लगवाने और कचरा उठवाने का मामला उजागर, परिजन आक्रोशित

बिलासपुर:- विकासखंड बिल्हा के ग्राम कछार स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कछार के संकुल केंद्र से शर्मसार कर देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। शिक्षा के मंदिर में पढ़ाई करने आए मासूम बच्चों से झाड़ू लगवाने और कचरा उठवाने का काम कराया जा रहा है। इस मामले के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
सड़क दुर्घटनाओं को न्यूनतम करने मिशन मोड में करें काम : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
सड़क दुर्घटनाओं को न्यूनतम करने मिशन मोड में करें काम : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
September 29, 2026
*सड़क दुर्घटनाओं को न्यूनतम करने मिशन मोड में करें काम : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय *मुख्यमंत्री ने की परिवहन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिली जानकारी के अनुसार, स्कूल में तैनात प्रधान पाठक और शिक्षिकाओं की मौजूदगी में बच्चों से सफाई का काम करवाया जा रहा है। हमारे पास मौजूद तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि मासूम बच्चे एक हाथ में झाड़ू और दूसरे हाथ में कचरे का डिब्बा लिए सफाई करते नजर आ रहे हैं। वहीं शिक्षक और मैडम खड़े होकर बच्चों से यह काम करवा रही हैं, लेकिन किसी को इसकी चिंता नहीं है कि यह बच्चों की पढ़ाई का समय है।

पढ़ाई की जगह बच्चों से करवाई जा रही है सफाई

ये खबर भी पढ़ें…
पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
September 29, 2026
पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

परिजनों ने बताया कि बच्चे सुबह घर से यह कहकर निकलते हैं कि पढ़ाई करने जा रहे हैं, लेकिन स्कूल पहुंचने के बाद उनसे झाड़ू और कचरा उठाने का काम कराया जाता है। ऐसे में सवाल उठता है कि बच्चों की पढ़ाई का समय आखिर कब मिलेगा। बच्चे शिक्षा के अधिकार के तहत पढ़ाई करने स्कूल आते हैं, लेकिन सफाई करवाना न केवल उनके अधिकारों का हनन है, बल्कि यह बच्चों के मानसिक विकास में भी बाधा है।

सफाई कर्मियों की हड़ताल का असर, बच्चों को बनाया जा रहा मोहरा

ये खबर भी पढ़ें…
नमो गाथा’ के तहत विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से दिया जनजागरूकता का संदेश
नमो गाथा’ के तहत विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से दिया जनजागरूकता का संदेश
September 29, 2026
नमो गाथा’ के तहत विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से दिया जनजागरूकता का संदेश      गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 29 सितंबर 2026/सेवा संकल्प...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूत्रों के अनुसार, सफाई कर्मियों की लंबित मांगों को लेकर हड़ताल जारी है, जिसके कारण स्कूलों में सफाई व्यवस्था बाधित हो गई है। लेकिन इसका खामियाजा मासूम बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। स्कूल प्रशासन और शिक्षकों द्वारा खुद सफाई करने के बजाय बच्चों को झाड़ू और कचरा उठवाने के काम में लगा दिया गया है। यह न केवल अमानवीय है, बल्कि बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए भी खतरनाक है।

शिक्षा विभाग में हड़कंप, जांच की तैयारी
जैसे ही मामला सामने आया, शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराने की तैयारी शुरू कर दी है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि बच्चों से काम करवाना शिक्षा का अधिकार अधिनियम का उल्लंघन है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

तस्वीरें बोल रही हैं सच्चाई

तस्वीरों में मासूम बच्चे हाथ में झाड़ू और कचरे का डिब्बा लिए स्कूल परिसर में सफाई करते दिख रहे हैं। शिक्षकों की मौजूदगी में यह सब होते देख अभिभावकों में भी नाराजगी है। उन्होंने शिक्षा विभाग से मांग की है कि बच्चों से सफाई कार्य करवाने वाले शिक्षकों पर तत्काल कार्रवाई हो और बच्चों के शिक्षा अधिकार की रक्षा की जाए।

Back to top button
error: Content is protected !!