LIVE UPDATE
गैजेट्सझमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशरायपुर

शासन की नियमो की उड़ाई जा रही धज्जियाँ जिला चिकित्सालय GPM में सिविल सर्जन डॉ आई नागेश्वर राव के द्वारा खुलेआम किया जा रहा भ्रष्टाचार

गौरेला पेंड्रा मरवाही : जिला अस्पताल गौरेला पेंड्रा मरवाही में पदस्थ सिविल सर्जन डॉ आई नागेश्वर राव की मनमानी चरम पर है जबसे सिविल सर्जन के रूप में डॉ आई नागेश्वर राव की पोस्टिंग हुई है तब से जिला अस्पताल अपने स्वास्थ्य सुविधाओं की जगह वँहा होने वाले भ्रष्टाचार के मामलों में लगातार सुर्खियाँ बटोर रहा है हैरानी की बात तो ये है की जिला अस्पताल जो कि जिला कलेक्टर कार्यालय जीपीएम के सामने गौरेला पेंड्रा मुख्य मार्ग में ही स्थित है बावजूद इसके वँहा पदस्थ सिविल सर्जन डॉ आई नागेश्वर राव के हिम्मत को दाद देना होगा कि उनके द्वारा जिला अस्पताल परिसर मे शासन के सारे नियम कायदों को दरकिनार करते हुए खुलेआम अपनी भ्रष्टाचार किया जा रहा है आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सिविल सर्जन के द्वारा अस्पताल परिसर में मरीजों को दिए जाने वाले खाना वितरण का काम वैसे तो स्वसहायता समूह को दिया गया है जिसमे नियमतः स्वसहायता समूह की महिलाओं को ही काम करना अनिवार्य होता है क्योकि समूह में करीब 8-10 महिलाएं होती है इसके बावजूद भी अगर महिलाओं को सहयोगी की आवश्यकता हो तो ही उनके द्वारा सहयोगी रखा जा सकता है राज्य व केंद्र सरकार के द्वारा महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए शासकीय विभागों में संचालित कार्यों को ज्यादा से ज्यादा महिला स्वसहायता समूह को दिए जाने का प्रयास भी किया जाता है जिससे महिलाओ को अधिक से अधिक लाभ मिल सके और उनका जीवन स्तर बेहतर हो सके लेकिन जिला अस्पताल जीपीएम के सिविल सर्जन आई नागेश्वर राव जैसे अधिकारियों के कारण शासन की योजनाओं का लाभ योग्य व जरूरतमंद लाभार्थियों को नही मिल पाता है डॉ राव के द्वारा शासन के नियमों की धज्जियाँ उड़ाते हुए जिला चिकित्सालय में खाना वितरण कार्य स्वसहायता समूह के नाम पर देकर उसे अपने करीबी व्यक्ति के द्वारा अन्य महिला कर्मचारियों के माध्यम से कराया जा रहा ताकि मरीजों को गुडवत्ता युक्त खाना व नाश्ता देने के बजाए उस कार्य से मोटा मुनाफा कमाया जा सके और उसे अपने क़रीबियों के साथ मिलकर बाँटा जा सके जब इस बात की शिकायत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आई नागेश्वर राव के पास किया गया तो उनके द्वारा कार्यवाही करने के बजाए अपने क़रीबियों के माध्यम से शिकायतकर्ता के खिलाफ ही दुष्प्रचार किया जाने लगा ताकि उनके और उनके क़रीबियों के द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ डर से कोई आवाज न उठा सके डॉ राव के द्वारा महिलाओं हक उस जिले में मारा जा रहा जहाँ की जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक भी एक महिला हो वहां महिलाओं का हक़ छिनने वाले ऐसे भ्रष्ट अधिकारी आई नागेश्वर राव और उनके क़रीबियों पर जो उनके भ्रष्टाचार में उनका साथ दे रहे जिला कलेक्टर महोदया को तत्काल जाँच कर कठोर कार्यवाही करने की जरूरत है साथ ही जिले के जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों को भी ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोलना चाहिए ताकि भ्रष्टाचार करने वालो पर कठोर कार्यवाही तो हो ही साथ ही अन्य लोग के मन भी भ्रष्टाचार करने से पहले कार्यवाही का डर हो जिससे शासकीय योजनाओं का उचित लाभ आम नागरिकों को मिल सके

ये खबर भी पढ़ें…
बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान,मुख्यमंत्री श्री साय ने दी बधाई
बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान,मुख्यमंत्री श्री साय ने दी बधाई
May 2, 2026
बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान,मुख्यमंत्री श्री साय ने दी बधाई शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!