LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

गोबरीपाट में प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

गोबरीपाट में प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

जनजातीय बच्चों और युवाओं ने तिरंगा थामकर दिया जल संरक्षण व स्वच्छता का संदेश

ये खबर भी पढ़ें…
लापरवाही बर्दाश्त नहीं,व्याख्याता पायल कौशले, पर गिरी गाज,जिला कलेक्टर के निर्देश पर, शिक्षा विभाग की बड़ी कार्यवाही
लापरवाही बर्दाश्त नहीं,व्याख्याता पायल कौशले, पर गिरी गाज,जिला कलेक्टर के निर्देश पर, शिक्षा विभाग की बड़ी कार्यवाही
September 30, 2026
लापरवाही बर्दाश्त नहीं,व्याख्याता पायल कौशले, पर गिरी गाज,जिला कलेक्टर का कड़ा ऐक्शन  कलेक्टर विजय दयाराम के. के मार्गदर्शन में शिक्षा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 अंसारी की रिपोर्ट,बिलासपुर/कोटा। नमामि गंगे के “हर घाट तिरंगा” एवं “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत बिलासपुर जिले के कोटा क्षेत्र के ग्राम गोबरीपाट में भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के नेतृत्व में जनजातीय बच्चों, छात्र-छात्राओं एवं युवाओं द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।

तिरंगा यात्रा में बच्चों और विद्यार्थियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर उत्साह एवं राष्ट्रभक्ति के साथ भाग लिया। इस दौरान देशभक्ति के साथ जल संरक्षण, नदी-घाटों की स्वच्छता और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा का संदेश दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
सड़क में गड्ढे या गड्ढों में सड़क? लोक निर्माण विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे स्कूली बच्चे
सड़क में गड्ढे या गड्ढों में सड़क? लोक निर्माण विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे स्कूली बच्चे
September 30, 2026
सड़क में गड्ढे या गड्ढों में सड़क? लोक निर्माण विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे स्कूली बच्चे मरवाही मुख्य...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हमें राष्ट्रप्रेम के साथ अपनी जल एवं प्राकृतिक धरोहरों की रक्षा का भी संकल्प लेना चाहिए। जल की प्रत्येक बूंद अनमोल है और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए जल संरक्षण बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज लंबे समय से जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा से जुड़ा हुआ है। ऐसे में जनजातीय बच्चों एवं युवाओं की तिरंगा यात्रा में भागीदारी राष्ट्रभक्ति के साथ पर्यावरण संरक्षण का भी प्रेरणादायक संदेश देती है।

ये खबर भी पढ़ें…
कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी! मेडिकल कैशलेस सुविधा लागू नहीं होने से नाराज कर्मचारी संगठन
कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी! मेडिकल कैशलेस सुविधा लागू नहीं होने से नाराज कर्मचारी संगठन
September 30, 2026
कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी! मेडिकल कैशलेस सुविधा लागू नहीं होने से नाराज कर्मचारी संगठन रायपुर। छत्तीसगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गोबरीपाट स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भाजपा एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के अंतर्गत आयोजित हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम में भी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को जल की बर्बादी रोकने, जल स्रोतों को स्वच्छ रखने, नदियों एवं घाटों की सफाई बनाए रखने और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए जागरूक किया गया। विद्यार्थियों ने तिरंगे के सम्मान के साथ स्वच्छ जल एवं सुरक्षित पर्यावरण के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।

प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के नेतृत्व में आयोजित यह तिरंगा यात्रा राष्ट्रभक्ति, जनजातीय गौरव और जल संरक्षण के संदेश का प्रभावी संगम बनी। नन्हे हाथों में लहराता तिरंगा और जल संरक्षण का संकल्प लोगों के बीच यह संदेश देता नजर आया कि आज के बच्चे ही आने वाले समय में स्वच्छ, सुरक्षित और सशक्त भारत का निर्माण करेंगे।

“तिरंगे की शान बढ़ाएं, जल की हर बूंद बचाएं—राष्ट्रभक्ति के साथ प्रकृति को भी अपनाएं।” 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!