LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

बैगा आवासीय विद्यालय धनौली में हुआ पालक-बालक सम्मेलन एवं न्योता भोज, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सहभागिता

बैगा आवासीय विद्यालय धनौली में हुआ पालक-बालक सम्मेलन एवं न्योता भोज, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सहभागिता

गौरेला। पवन पैकरा जिला पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत धनौली स्थित विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा आवासीय विद्यालय में पालक-बालक सम्मेलन एवं न्योता भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, भाजपा पदाधिकारियों, विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं अन्य गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की।

ये खबर भी पढ़ें…
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश
September 26, 2026
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मरवाही विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं मध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रणव कुमार मरपची शामिल हुए। वहीं जिला कलेक्टर विजय दयाराम के., जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावते, भाजपा जिला उपाध्यक्ष लुसान सिंह राठौर, सेमरा मंडल अध्यक्ष अधिवक्ता अजय तिवारी, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष शंकर लाल चक्रधारी, क्षेत्रीय जनपद सदस्य अनारकली, ग्राम पंचायत सरपंच पूजा कोल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा, कलेक्टर विजय दयाराम के. एवं विधायक प्रणव कुमार मरपची ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों की शिक्षा, संस्कार, अनुशासन एवं सर्वांगीण विकास पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद मजबूत होता है तथा बच्चों को आगे बढ़ने के लिए बेहतर वातावरण मिलता है।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल
September 26, 2026
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल DEO बोले—ऐसी कोई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं पालकों के साथ न्योता भोज में भी अतिथियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में जिला एवं मंडल पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।

ये खबर भी पढ़ें…
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना,
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना,
September 26, 2026
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना, गौरेला नगर पालिका अध्यक्ष एवं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!