LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

जनपद पंचायत सुरजपुर में की गई प्रधान मंत्री आवास के संबंध में बैठक

जनपद पंचायत सुरजपुर में की गई प्रधान मंत्री आवास के संबंध में बैठक

सौरभ साहू/सूरजपुर,कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशन में जिले में सभी के लिए पीएम आवास योजना अंतर्गत हितग्राहियों को पक्का आवास उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज जनपद पंचायत सुरजपुर में प्रधान मंत्री आवास योजना को लेकर बैठक अनुविभागीय अधिकारी राजस्व द्वारा लिया गया। इस बैठक में सभी ग्राम पंचायत के सचिव एवं रोजगार सहायक उपस्थित थे। इस दौरान सभी ग्राम में लंबित आवास को जल्दी पूर्ण करने हेतु कार्य योजना पर चर्चा की गई एवं उचित दिशा निर्देश तय किए गए। इस दौरान कहा गया कि ग्राम पंचायत में पदस्थ समस्त कर्मचारी को साथ रखकर सभी हितग्रहियों के घर जाकर उन्हें प्रोत्साहित करते हुए आवास निर्माण करवाएं। प्रधान मंत्री आवास शासन का सबसे प्राथमिकता का कार्य है जिसमे गरीब परिवार को सहायता स्वरूप आवास निर्माण हेतु राशि विभिन्न किश्तों में उनके खाते में भेजा जाता है। साथ ही यदि किसी व्यक्ति द्वारा राशि का दुरुपयोग किया जायेगा तो उससे नियमानुसार वसूली की कार्यवाही भी की जाएगी ।

ये खबर भी पढ़ें…
20 लाख की फिरौती मांगने वाले अंतरराज्यीय किडनैपिंग गैंग का भंडाफोड़, 3 दिन में अपहृत गिरीश यादव सकुशल बरामद
20 लाख की फिरौती मांगने वाले अंतरराज्यीय किडनैपिंग गैंग का भंडाफोड़, 3 दिन में अपहृत गिरीश यादव सकुशल बरामद
June 23, 2026
20 लाख की फिरौती मांगने वाले अंतरराज्यीय किडनैपिंग गैंग का भंडाफोड़, 3 दिन में अपहृत गिरीश यादव सकुशल बरामद पिस्टल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!