LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

जिले की कई तहसीलों में पटवारियों की मनमानी – वर्षों से एक ही हल्का में जमे पटवारी, भ्रष्टाचार की शिकायतें तेज किसान परेशान, फेरबदल की उठी मांग

जिले की कई तहसीलों में पटवारियों की मनमानी – वर्षों से एक ही हल्का में जमे पटवारी, भ्रष्टाचार की शिकायतें तेज
किसान परेशान, फेरबदल की उठी मांग

गौरेला–पेंड्रा–मरवाही:-जिले की विभिन्न तहसीलों—सकोला,पेंड्रारोड,मरवाही और गौरेला क्षेत्र—में किसानों के बीच भारी आक्रोश देखा जा रहा है। किसानों का आरोप है कि कई पटवारी वर्षों से एक ही हल्का (कार्य क्षेत्र) में जमे हुए हैं। जबकि राजस्व विभाग के नियमों के अनुसार किसी भी पटवारी का कार्यकाल एक हल्का में अधिकतम तीन वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें…
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश
September 26, 2026
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

किसानों का कहना है कि नियमों की अनदेखी कर कुछ पटवारियों को लंबे समय से एक ही जगह टिकाए रखा गया है, जिसके चलते उनकी मनमानी और भ्रष्टाचार बढ़ा है। नामांतरण, सीमांकन, खसरा–नक्शा, बंटवारा जैसे कार्यों में पटवारियों पर सुविधा शुल्क लेने और जानबूझकर अड़ंगेबाज़ी करने के आरोप लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

नियमों की अनदेखी पर सवाल….?

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल
September 26, 2026
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल DEO बोले—ऐसी कोई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राजस्व संहिता के अनुसार, एक ही हल्का में तीन वर्ष से अधिक पदस्थापना नियम विरुद्ध है। इसके बावजूद जिले की कई तहसीलों में वर्षों से पटवारियों को नहीं बदला गया। इससे प्रशासनिक पारदर्शिता और निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

किसानों की मांग…?

ये खबर भी पढ़ें…
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना,
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना,
September 26, 2026
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना, गौरेला नगर पालिका अध्यक्ष एवं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

किसानों ने जिला प्रशासन और एसडीएम से मांग की है कि
जिले की सभी तहसीलों में पदस्थ पटवारियों के कार्यकाल की समीक्षा की जाए।
जिनका कार्यकाल तीन वर्ष से अधिक हो चुका है, उनका तत्काल फेरबदल किया जाए।भ्रष्टाचार और लापरवाही की शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए।किसानों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। उनका कहना है कि निष्पक्ष प्रशासन और पारदर्शी व्यवस्था के लिए जिलेभर में पटवारियों का नियमित फेरबदल बेहद जरूरी है।

Back to top button
error: Content is protected !!