LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप:-,  तीन कर्मचारियों पर गिरी निलंबन की गाज, 2 भृत्य, एक बाबू…?

शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप:-,  तीन कर्मचारियों पर गिरी निलंबन की गाज, 2 भृत्य, एक बाबू…?

बिलासपुर:- बड़ी खबर शिक्षा विभाग का जहाँ,जिला शिक्षा कार्यालय बिलासपुर ने तीन कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया है। निलंबित कर्मचारियों में सुषमा पाण्डेय (सहायक ग्रेड-3), गीता राय (भृत्य), और रश्मि विश्वकर्मा (भृत्य) शामिल हैं। इन पर बिना संस्था प्रमुख की अनुमति के वरिष्ठ कार्यालय में शिकायत दर्ज करने और सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 का उल्लंघन करने का आरोप है।

ये खबर भी पढ़ें…
20 लाख की सड़क 2 महीने में ढही! भ्रष्टाचार की परतें उधड़ीं, जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब ?
20 लाख की सड़क 2 महीने में ढही! भ्रष्टाचार की परतें उधड़ीं, जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब ?
April 23, 2026
20 लाख की सड़क 2 महीने में ढही! भ्रष्टाचार की परतें उधड़ीं, जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? ग्रामीणों का फूटा गुस्सा—“जांच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आगे बताते चले की जारी आदेश के अनुसार, इन कर्मचारियों से शिकायतों के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया था। श्रीमती सुषमा पाण्डेय, जो कार्यालय प्राचार्य शासकीय प्राथमिक शाला बिलासपुर में कार्यरत थीं, और श्रीमती गीता राय व श्रीमती रश्मि विश्वकर्मा, जो शासकीय स्कूल जरहाभाठा (सिंधी कॉलोनी) में भृत्य के पद पर थीं, ने अपने संस्थानों के खिलाफ शिकायतें दर्ज की थीं। इनके जवाबों को असंतोषजनक पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई।

आदेश में कहा गया है कि इन कर्मचारियों का कृत्य स्वेच्छाचारिता को दर्शाता है, जो सिविल सेवा नियमों के विपरीत है। निलंबन काल में श्रीमती पाण्डेय का मुख्यालय विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बिल्हा में होगा, जबकि श्रीमती राय और श्रीमती विश्वकर्मा का मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय बिलासपुर में रहेगा। सभी को नियमानुसार जीवन-निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
जीगौरेला पेंड्रा मरवाही_में शिक्षा व्यवस्था का बुरा हाल- न तो स्कूलों में शिक्षक, न छात्रावासों में जिम्मेदारी—फिर भी वेतन हो रहे जारी
जीगौरेला पेंड्रा मरवाही_में शिक्षा व्यवस्था का बुरा हाल- न तो स्कूलों में शिक्षक, न छात्रावासों में जिम्मेदारी—फिर भी वेतन हो रहे जारी
April 24, 2026
जिले में शिक्षा व्यवस्था का बुरा हाल- न तो स्कूलों में शिक्षक, न छात्रावासों में जिम्मेदारी—फिर भी वेतन हो रहे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग में अनुशासन के प्रति सख्त रवैये का संदेश गया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, ऐसी शिकायतें जो उचित प्रक्रिया का पालन किए बिना दर्ज की जाती हैं, जिससे कार्यालयीन व्यवस्था को प्रभावित होती हैं। निलंबन के बाद अब इन कर्मचारियों के मामले में आगे की जांच की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
नोटिस का झुनझुना या भ्रष्टाचार का नया फंडा.? केंदा स्कूल कांड में DEO विजय टांडे की संदिग्ध खामोशी और ‘मंत्रालय’ के नाम पर दोषियों को बचा रहे.?
नोटिस का झुनझुना या भ्रष्टाचार का नया फंडा.? केंदा स्कूल कांड में DEO विजय टांडे की संदिग्ध खामोशी और ‘मंत्रालय’ के नाम पर दोषियों को बचा रहे.?
April 24, 2026
जीशान अंसारी की रिपोर्ट, बिलासपुर/कोटा : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शिक्षा विभाग ने शायद 'टाइम मशीन' का अविष्कार कर ली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!