LIVE UPDATE
गैजेट्सझमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

ग्राम प. नगवाही में कमीशन के चक्कर में सरपंच और सचिव ठेके खोल लेते, और भ्रष्ट कार्य में अधिकारी रहते मौन कार्यवाही कब तक…?

मिथलेश आयम, गौरेला पेंड्रा मरवाही : शासकीय निर्माण कार्यो में किस तरह से गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार किया जाता है, मरवाही जनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायत नगवाही, ग्रा. पं. डुमरखेरवा में देखा जा सकता है। बता दे की रिटर्निंग वाल में भ्रष्टाचार मामले को ले कर प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया गया था पर उस मामले को उच्च अधिकारीओं द्वारा ठंडे बास्ते में डाल दिया है ऐसे भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ अधिकारीयों की संज्ञान न लेना कहीं न कहीं भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जाता है इस मामले पर जनपद पंचायत CEO से संपर्क किया गया तो फोन नहीं उठाये और कार्यालय गये तो पता चला रायपुर में है बोले थे मामले में संज्ञान लेंगे पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है। दरअसल यहां सरपंच, सचिव व तकनिकी सहायक व ठेकेदार द्वारा डुमरखेरवा से कोदवाही में पहुंच मार्ग के पास रिटर्निंग वाल का निर्माण करवाया गया। इस कार्य में ठेकेदार द्वारा जमकर अनियमित्ता बरतकर भ्रष्टाचार किया गया। परिणाम स्वरूप कार्य निर्माण की अब भ्रष्टाचार की पोल खुलते नजर आ रही है। जागरूक ग्रामीणों ने बताया कि ठेकेदार ने अपनी मनमानी करते हुए रिटर्निंग वॉल के निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग कर भ्रष्टाचार किया। परंतु जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होने के आभाव में मनमानी तरीका से कार्य करते है।

ये खबर भी पढ़ें…
बैगा आवासीय विद्यालय धनौली में हुआ पालक-बालक सम्मेलन एवं न्योता भोज, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सहभागिता
बैगा आवासीय विद्यालय धनौली में हुआ पालक-बालक सम्मेलन एवं न्योता भोज, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सहभागिता
August 9, 2026
बैगा आवासीय विद्यालय धनौली में हुआ पालक-बालक सम्मेलन एवं न्योता भोज, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सहभागिता गौरेला। पवन पैकरा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!