LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता : डीईओ ने देर रात किया खिलाड़ियों के ठहराव व भोजन व्यवस्था का निरीक्षण

राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता : डीईओ ने देर रात किया खिलाड़ियों के ठहराव व भोजन व्यवस्था का निरीक्षण

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही:- जिले में आयोजित हो रही 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के मद्देनज़र जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी ने रात्रि में स्वयं पेट्रोलिंग टीम के साथ विभिन्न ठहराव स्थलों का निरीक्षण किया।

ये खबर भी पढ़ें…
मरवाही नगर पंचायत अध्यक्ष मधु बाबा गुप्ता ने 50 लाख से अधिक का सी सी रोड का किया भूमिपूजन
मरवाही नगर पंचायत अध्यक्ष मधु बाबा गुप्ता ने 50 लाख से अधिक का सी सी रोड का किया भूमिपूजन
June 21, 2026
मिथलेश आयम, गौरेला पेंड्रा मरवाही : मरवाही नगर पंचायत अध्यक्ष मधु बाबा गुप्ता ने 50 लाख से अधिक का सी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस दौरान उन्होंने अग्रसेन भवन गौरेला, जैन धर्मशाला पेंड्रा, अग्रसेन भवन पेंड्रा, भंवरसिंह पोर्ते कॉलेज पेंड्रा एवं फिजिकल कॉलेज पेंड्रा का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का बारीकी से जायज़ा लिया और प्रदेश के विभिन्न संभागों से आए खिलाड़ियों से सीधे संवाद कर ठहरने एवं भोजन की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की।

ये खबर भी पढ़ें…
चंद्रौटी के बाद अब खम्हरिया बीट में बेशकीमती सागौन पर चली कुल्हाड़ी; मुख्य सड़क किनारे मची रही तबाही, सोते रहे जिम्मेदार
चंद्रौटी के बाद अब खम्हरिया बीट में बेशकीमती सागौन पर चली कुल्हाड़ी; मुख्य सड़क किनारे मची रही तबाही, सोते रहे जिम्मेदार
June 22, 2026
मिथलेश आयम, पसान/कटघोरा। कटघोरा वनमण्डल का अंतिम छोर इन दिनों वन विभाग के 'रक्षकों' की मेहरबानी से लकड़ी तस्करों का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

खिलाड़ियों ने बताया कि आवास एवं भोजन की व्यवस्था संतोषजनक है। डीईओ ने स्थल प्रभारियों को स्वच्छता, सुरक्षा और समय पर भोजन की आपूर्ति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में आने वाले खिलाड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, यह जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
धरसींवा में खौफनाक वारदात: घर में घुसकर महिला का गला रेता, मेकाहारा में जिंदगी और मौत से जूझ रही पीड़िता
धरसींवा में खौफनाक वारदात: घर में घुसकर महिला का गला रेता, मेकाहारा में जिंदगी और मौत से जूझ रही पीड़िता
June 22, 2026
धरसींवा में खौफनाक वारदात: घर में घुसकर महिला का गला रेता, मेकाहारा में जिंदगी और मौत से जूझ रही पीड़िता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उल्लेखनीय है कि प्रतियोगिता में प्रदेश के पांचों संभागों से लगभग 600 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं और विभिन्न खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। जिला शिक्षा विभाग और स्थानीय प्रशासन मिलकर खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने में जुटे हुए हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!