LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

19 लाख का स्कूल बना भ्रष्टाचार का स्मारक! 2 साल से अधूरा भवन, 8 लाख भुगतान का आरोप, बच्चे बरामदे पढ़ने को मजबूर

19 लाख का स्कूल बना भ्रष्टाचार का स्मारक! 2 साल से अधूरा भवन, 8 लाख भुगतान का आरोप, बच्चे बरामदे पढ़ने को मजबूर

मरवाही। मामला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत परासी से सामने आया है। यहां DFM मद से लगभग 19 लाख रुपये की लागत से बनने वाला मिडिल स्कूल भवन पिछले दो वर्षों से अधूरा पड़ा हुआ है। भवन निर्माण रुक जाने के कारण मासूम बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। मजबूरी में छात्र कभी बरामदे में तो कभी प्राथमिक स्कूल के कमरों में बैठकर पढ़ाई कर रहे हैं। कई बार पेड़ के नीचे भी कक्षाएं लगाने की नौबत आ जाती है।

ये खबर भी पढ़ें…
मुसियारी स्कूल में कक्षा 3 की बच्ची से कथित मारपीट, कान पकड़कर उठाने का आरोप*
मुसियारी स्कूल में कक्षा 3 की बच्ची से कथित मारपीट, कान पकड़कर उठाने का आरोप*
September 25, 2026
*मुसियारी स्कूल में कक्षा 3 की बच्ची से कथित मारपीट, कान पकड़कर उठाने का आरोप* *जीशान अंसारी की कलम से*...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रजनीश तिवारी,जिला शिक्षा अधिकारी 

ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में केवल लगभग 2 लाख रुपये का काम हुआ, लेकिन इसके बावजूद करीब 8 लाख रुपये का भुगतान निकाल लिया गया। आरोप है कि सरपंच, सचिव और ठेकेदार की मिलीभगत से सरकारी राशि का दुरुपयोग किया गया और स्कूल भवन आज भी अधूरा पड़ा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि निर्माण कार्य समय पर पूरा होता तो बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलता, लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही और कथित अनियमितताओं का खामियाजा मासूम छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब जनपद पंचायत के सीईओ छोटे-छोटे मामलों और कम राशि की अनियमितताओं में भी एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश देते हैं, तो 19 लाख रुपये की योजना में कथित अनियमितता और लाखों रुपये के भुगतान के बावजूद अब तक एफआईआर क्यों नहीं हुई? क्या बड़े मामलों में कार्रवाई के अलग मापदंड अपनाए जा रहे हैं? क्या जिम्मेदारों को संरक्षण दिया जा रहा है? यह सवाल अब ग्रामीण खुलकर उठा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
पहले से बना था शौचालय, फिर भी मिली नई स्वीकृति! विभाग ने कसा शिकंजा
पहले से बना था शौचालय, फिर भी मिली नई स्वीकृति! विभाग ने कसा शिकंजा
September 25, 2026
पहले से बना था शौचालय, फिर भी मिली नई स्वीकृति! विभाग ने कसा शिकंजा भ्रामक जानकारी देकर नवीन शौचालय की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सरपंच, सचिव, ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों की भूमिका की जांच, भुगतान की जांच तथा दोषियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की मांग की है। वहीं, जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है। अधूरे स्कूल भवन का निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा तथा जांच में यदि किसी की लापरवाही या अनियमितता सामने आती है तो संबंधित दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में केवल आश्वासन देता है या फिर लाखों रुपये की योजना में कथित गड़बड़ी की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारों को कानून के दायरे में लाता है।

ये खबर भी पढ़ें…
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश
September 26, 2026
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!