LIVE UPDATE
रायपुर

राजनैतिक दलों, अभ्यर्थियों द्वारा शासकीय एवं अशासकीय भवनों की दीवारों पर बिना अनुमति के नारे आदि लिखने पर होगी कार्रवाई

 

राजनैतिक दलों, अभ्यर्थियों द्वारा शासकीय एवं अशासकीय भवनों की दीवारों पर बिना अनुमति के नारे आदि लिखने पर होगी कार्रवाई

ये खबर भी पढ़ें…
बलरामपुर में साइकिल वितरण पर बड़ा सवाल: गुणवत्ता जांच में अफसर फेल, कलेक्टर ने मांगा जवाब; बाकी जिलों में कार्रवाई कब?
बलरामपुर में साइकिल वितरण पर बड़ा सवाल: गुणवत्ता जांच में अफसर फेल, कलेक्टर ने मांगा जवाब; बाकी जिलों में कार्रवाई कब?
August 12, 2026
बलरामपुर में साइकिल वितरण पर बड़ा सवाल: गुणवत्ता जांच में अफसर फेल, कलेक्टर ने मांगा जवाब; बाकी जिलों में कार्रवाई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरेला पेंड्रा मरवाही, नगरीय निकायों के आम निर्वाचन के दौरान राजनैतिक दलों एवं उनके अभ्यर्थियों द्वारा चुनाव प्रचार करने के लिये शासकीय-अशासकीय भवनों पर नारे लिखे जाने, पोस्टर चिपकाये जाने तथा विद्युत एवं टेलीफोन के खम्बों पर चुनाव प्रचार से संबंधित झंडियाँ लगाये जाने के कारण शासकीय संपत्ति का स्वरूप विकृत हो जाता है। संपत्ति के स्वामी की लिखित अनुज्ञा के बिना सार्वजनिक दृष्टि में आने वाली किसी संपत्ति को स्याही खडिया, रंग या किसी अन्य पदार्थ से लिख कर या चिन्हित कर के उसे विरूपित करेगा तो यह दंडनीय होगा और छत्तीसगढ़ संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 1994 की धारा 3 में निहित प्रावधानों के तहत एक हजार रुपए तक जुर्मान हो सकेगा। इस अधिनियम के अधीन दण्डनीय कोई भी अपराध संज्ञेय होगा।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती लीना कमलेश मंडावी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ सम्पत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 1994 की धारा 5 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह आदेश दिया गया है कि चुनाव प्रचार के दौरान विभिन्न राजनैतिक दलों अथवा चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों द्वारा किसी शासकीय एवं अशासकीय भवन की दीवारों पर किसी भी प्रकार के नारे लिखकर विकृत किया जाता है, विद्युत एवं टेलीफोन के खम्बों पर झण्डियों लगाई जाती है, अथवा ऐसे पोस्टर एवं बैनर लगाकर शासकीय सम्पत्ति को विकृत किया जाता है, तो ऐसे पोस्टर एवं बैनर हटाने के लिए तथा चुनावी नारे मिटाने के लिए अनुभाग स्तर पर लोक सम्पत्ति सुरक्षा दस्ता तत्काल प्रभाव से गठित किया जाता है।
इस दस्ते में लोक निर्माण विभाग के स्थायी गैंग के कर्मचारी पर्याप्त संख्या में पदस्थ रहेंगें। इस लोक सम्पत्ति सुरक्षा दस्ता अनुविभागीय अधिकारी अथवा कार्यपालिक दण्डाधिकारी के सीधे देख-रेख में काम करेंगें। इस दस्ते को सहयोग देने के लिए स्थल पर जाकर कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए एक सहायक उप निरीक्षक (पुलिस) मुख्यालय, पटवारी एवं स्थानीय निकाय के एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जावे। लोक निर्माण विभाग द्वारा इस दस्ते को लोक सम्पत्ति को विरूपण से बचाने के लिए सभी आवश्यक सामग्री जैसे गेरू, चूना, कूची, बॉस, सीढ़ी आदि उपलब्ध करायी जाये। आदेश में कहा गया है कि यदि किसी राजनैतिक दल या निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थी द्वारा, किसी निजी सम्पत्ति को बिना उसके स्वामी के लिखित सहमति के विरूपित किया जाता है, तो निजी सम्पत्ति के स्वामी द्वारा संबंधित थाने में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद, लोक सम्पत्ति सुरक्षा दस्ता निजी सम्पत्ति विरूपित होने से बचाने की कार्यवाही करेगा एवं थाना प्रभारी संबंधित प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर, विधिवत जॉच कर सक्षम न्यायालय में चालान प्रस्तुत करेंगें।
अनुविभागीय दण्डाधिकारी पेण्ड्रारोड, मरवाही एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी पेण्ड्रारोड, पेण्ड्रा, सकोला एवं मरवाही लोक सम्पत्ति विरूपण से संबंधित प्राप्त शिकायतों को एक पंजी में पंजीबद्ध करेंगे तथा शिकायत की जाँच करेंगें। शिकायत की जाँच कर तथ्य सही पाए जाने पर लोक सम्पत्ति सुरक्षा दस्ता को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित करेंगे। संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी पेण्ड्रारोड, मरवाही एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी पेण्ड्रारोड, पेण्ड्रा, सकोला एवं मरवाही उपरोक्त के संबंध में की गई कार्यवाही से संबंधित प्रतिवेदन प्रतिदिन जिला निर्वाचन कार्यालय में भेजना सुनिश्चित करेंगें।

ये खबर भी पढ़ें…
किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
August 12, 2026
किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय किसान प्रदेश की प्रगति की धुरी,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!