LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

रिश्वतखोर पटवारी से जनता परेशान, रिश्वत लेते पटवारी का वीडियो वायरल जिला ब्यूरो चीफ जीशान अंसारी की खास रिपोर्ट

रिश्वतखोर पटवारी से जनता परेशान, रिश्वत लेते पटवारी का वीडियो वायरल

जिला ब्यूरो चीफ जीशान अंसारी की खास रिपोर्ट

ये खबर भी पढ़ें…
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही को मिला नया कलेक्टर: डॉ. संतोष देवांगन संभालेंगे जिले की कमान
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही को मिला नया कलेक्टर: डॉ. संतोष देवांगन संभालेंगे जिले की कमान
May 6, 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही को मिला नया कलेक्टर: डॉ. संतोष देवांगन संभालेंगे जिले की कमान गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किए गए बड़े प्रशासनिक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिलासपुर — राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार के नये नये किस्से सुनने को मिलते है ऐसा ही एक किस्सा आज देखने को मिला जिसमें पटवारी किसान से 30 हजार रूपये की रिश्वत ले लिया है जिसका वीडियो और शिकायत तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, किसान के द्वारा पटवारी के खिलाफ अनुविभागीय अधिकारी कोटा के पास इसकी शिकायत की गई है l

ये खबर भी पढ़ें…
पेंड्रा तहसील में बढ़ी जनता की नाराजगी, कांग्रेस ने खोला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा
पेंड्रा तहसील में बढ़ी जनता की नाराजगी, कांग्रेस ने खोला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा
May 6, 2026
पेंड्रा तहसील में बढ़ी जनता की नाराजगी, कांग्रेस ने खोला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा गौरेला-पेंड्रा-मरवाही।पेंड्रा तहसील में बढ़ती अव्यवस्था, लंबित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिकायतकर्ता ने बताया कि मै केवल दास मानिकपुरी पिता दुलमदास मानिकपुरी निवासी ग्राम पचरा तहसील रतनपुर जिला बिलासपुर का रहने वाला हूँ । खेती का काम करता हूँ । ग्राम पचरा के खसरा क्रमांक 78 जिसका रकबा 0.559 हेक्टेयर है इस भूमि का मेरे पिता दुलमदास पिता विशेषर दास को वर्ष 1984-85 में पट्टा मिला था l इस पट्टे की भूमि को ऑनलाइन करने के लिए तहसील कार्यालय में आवेदन दिया जिसके बाद तहसीलदार के द्वारा पटवारी को मौका जांच करने के लिए आदेश किया गया, पटवारी अनिकेत साव के द्वारा मौका जांच करने के बाद मेरे से पट्टे की भूमि को ऑनलाइन करने व ऋण पुस्तिका प्रदान करने के लिए 75 हजार रूपये की मांग किया गया, मेरे द्वारा पैसे न होने की बात कही, लेकिन पटवारी ने कहा बिना पैसे का काम नही हो सकता क्योंकि हमको भी ऊपर तक भेजना पड़ता है। ऑनलाइन करने के लिए 60 हजार रूपये में बात हुआ l मेरे द्वारा 26 दिसम्बर 2024 को आधा रकम 30 हजार रूपये लाकर पटवारी को अपने घर में दिया l पैसा देने के बाद पटवारी को ऑनलाइन करने के लिए बोलता हूँ तो पटवारी आज कल करूंगा बोल के गुमा रहा है 3 माह होने के बाद भी आज तक ऑनलाइन नही किया है l अपने घर में जब मैं पटवारी को पैसा दे रहा था तो इसका वीडियो क्लिप बना लिया था आज मैंने एसडीएम कार्यालय में पटवारी पर कार्रवाई करने व मेरे पैसे को वापस दिलाने के लिए आवेदन दिया हूँ l

किसान ने कर्जा लेकर दिए थे पैसे

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

किसान केवलदास मानिकपुरी ने बताया कि पटवारी को देने के लिए मेरे पास पैसा नही था मैं साहूकार से 10 प्रतिशत ब्याज में 30 हजार रूपये लेकर आया और पटवारी को दे दिया हूँ आज 3 माह से इस पैसे का ब्याज पटा रहा हूँ l

वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा

किसान के द्वारा पटवारी को पैसे देते हुए वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है, वीडियो में किसान केवलदास मानिकपुरी पैसा को पटवारी के सामने गिन रहा है, गिनने के बाद पैसा को पटवारी को देता है पटवारी पैसा को अपने बैग में रखा लेता है l

Back to top button
error: Content is protected !!