LIVE UPDATE
आज का राशिफलखेलगैजेट्सझमाझम खबरेंट्रेंडिंगदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

कांग्रेस की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अंतर, जनता ने इसीलिए नकारा : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

कांग्रेस की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अंतर, जनता ने इसीलिए नकारा : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

कांग्रेस पहले अपने संगठन में चल रहे विरोध और अंतर्कलह को देखे : मुख्यमंत्री

ये खबर भी पढ़ें…
बेलगहना वन परिक्षेत्र में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, रात में किए जा रहे अवैध कब्जे को जेसीबी से किया गया बराबर
बेलगहना वन परिक्षेत्र में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, रात में किए जा रहे अवैध कब्जे को जेसीबी से किया गया बराबर
September 22, 2026
बेलगहना वन परिक्षेत्र में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, रात में किए जा रहे अवैध कब्जे को जेसीबी से किया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रायपुर 22 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस की नीतियों और संगठन के भीतर चल रही खींचतान को लेकर निशाना साधा है। पत्रकारों से चर्चा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से जुड़े सवाल पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इससे पहले वे पंजाब के प्रभारी थे, जहां उनका विरोध हुआ। अब वे पहली बार असम में प्रभारी बनकर गए हैं और वहां भी उनका विरोध सामने आया है। कांग्रेस को देखना चाहिए कि आखिर उसके अपने संगठन के भीतर क्या हो रहा है और उसके नेताओं को अपने ही लोगों के बीच विरोध और अपमान का सामना क्यों करना पड़ रहा है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अंतर है। वह जनता से जो वादे करती है, उन्हें पूरा नहीं करती। यही कारण है कि जनता का कांग्रेस से लगातार विश्वास उठा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने भी कांग्रेस के पांच वर्षों के शासन को देखा और उसके बाद अपना स्पष्ट निर्णय दिया। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सत्ता से बाहर हुई। इसके बाद लोकसभा चुनाव और नगरीय निकाय तथा त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में भी जनता ने कांग्रेस को नकार दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता केवल वादों पर नहीं, बल्कि काम और परिणाम के आधार पर अपना निर्णय करती है।

ये खबर भी पढ़ें…
देवपहरी कन्या छात्रावास में मासूम छात्रा की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत, अधीक्षक की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल
देवपहरी कन्या छात्रावास में मासूम छात्रा की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत, अधीक्षक की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल
September 22, 2026
देवपहरी कन्या छात्रावास में मासूम छात्रा की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत, अधीक्षक की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल परिजनों-ग्रामीणों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि कांग्रेस को दूसरों पर सवाल उठाने से पहले अपने संगठन की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए। अपने ही नेताओं के बीच विरोध, अंतर्कलह और असंतोष की जो स्थितियां सामने आ रही हैं, कांग्रेस को पहले उनका समाधान करना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें…
माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*
माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*
September 22, 2026
*माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय* *राजस्व मंत्री श्री टंकराम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!