LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर कोरबा लोकसभा सांसद प्रतिनिधि आनंद मित्तल ने दी हार्दिक शुभकामनाएँ

कोरबा : लोकसभा सांसद के प्रतिनिधि आनंद मित्तल ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जिलेवासियों एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ और बधाई दी हैं। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे लोकतंत्र, संविधान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। यह दिन हमें देश के उन महान स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं के त्याग, संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है, जिनके कारण आज हम एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में गर्व से खड़े हैं।

आनंद मित्तल ने कहा कि भारतीय संविधान हमें समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार देता है तथा नागरिकों के कर्तव्यों का भी बोध कराता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएँ और संविधान के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाएँ। अंत में उन्होंने सभी से आपसी भाईचारे, शांति और सद्भाव बनाए रखते हुए देश की प्रगति में योगदान देने की अपील की और सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ये खबर भी पढ़ें…
महा-परीक्षा की तैयारियों को लेकर साक्षरता मिशन की वेबिनार बैठक संपन्न
महा-परीक्षा की तैयारियों को लेकर साक्षरता मिशन की वेबिनार बैठक संपन्न
September 12, 2026
महा-परीक्षा की तैयारियों को लेकर साक्षरता मिशन की वेबिनार बैठक संपन्न 27 सितंबर को आयोजित होगी उल्लास कार्यक्रम की महा-परीक्षा,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!