VB-G RAM G योजना के अंतर्गत रतनपुर में जन जागरण अभियान की मंडल कार्यशाला संपन्न

जीशान अंसारी की रिपोर्ट, रतनपुर :- VB-G RAM G योजना के अंतर्गत जन जागरण अभियान को लेकर महामाया प्रांगण धर्मशाला, रतनपुर में भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर ग्रामीण द्वारा मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर ग्रामीण के सम्माननीय जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल जी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान किया।
कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद रतनपुर के अध्यक्ष लवकुश कश्यप, जिला उपाध्यक्ष ग्रामीण बिलासपुर तिरिथ यादव, मंडल अध्यक्ष रतनपुर दुर्गा प्रसाद कश्यप सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल ने VB-G RAM G योजना के उद्देश्य, जनहितकारी पहलुओं एवं जन-जन तक इसकी जानकारी पहुंचाने की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन की नीतियों और योजनाओं को गांव-गांव, घर-घर तक पहुंचाकर जन जागरण अभियान को सफल बनाएं।
कार्यशाला में घनश्याम रात्रे, लखन पैकरा, बीनू निराला, सुरेश सोनी, रविंद्र दुबे, सीताराम, मध्यम सिंह, संतोष यादव, ज्योति भानु कश्यप, मनोज कश्यप, रामकेश्वर साहू, प्रेमलता तंबोली, सावित्री रात्रे, भाऊ राम जायसवाल, ज्ञानेंद्र कश्यप, हरीशंकर यादव, हर्ष पटेल, सविता धीवर, राजकुमारी बिसेन, सरिता कमलसेन, प्रमिला कश्यप, शिवानी सोनी, विजय श्री, पुष्पा तिवारी, प्रभा मानिकपुरी, रेहाना खान, दिनेश प्रभाकर, पवन पाठक, प्रभुनाथ साव, राजू मानिकपुरी, भानु प्रताप कश्यप, विनोद जायसवाल, इंदु यादव, कुश कहरा, लव कहरा, वासित अली, सोनू कोशले, सलीम कौशिक, द्वारिका पटेल, मनोज सारथी, सूरज कश्यप, विष्णु सिंह राजपूत, रामायण श्यामले, लोकेश्वर तिवारी, अभिलाषा बघेल, ऋषि सोनी, रामकुमार निर्मलकर सहित भारतीय जनता पार्टी के ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का समापन संगठन को मजबूत करने और जन जागरण अभियान को गति देने के संकल्प के साथ किया गया।





