LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ अड्डा, पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप — 13 जुआरी गिरफ्तार, ₹5.18 लाख की संपत्ति जब्त

जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ अड्डा, पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप — 13 जुआरी गिरफ्तार, ₹5.18 लाख की संपत्ति जब्त

मरवाही। जिले में अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मरवाही पुलिस ने जंगल में संचालित हो रहे जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मौके से पुलिस ने नगदी, मोबाइल फोन, 12 मोटरसाइकिल सहित कुल ₹5 लाख 18 हजार 350 रुपये की संपत्ति जप्त की है। पुलिस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी के सख्त निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में पुलिस लगातार निगरानी और सघन चेकिंग कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
ग्राम पंचायत आमागोहन में फर्जी ग्राम सभा का मामला, पुरानी फोटो अपलोड कर शासन को गुमराह करने का आरोप
ग्राम पंचायत आमागोहन में फर्जी ग्राम सभा का मामला, पुरानी फोटो अपलोड कर शासन को गुमराह करने का आरोप
June 23, 2026
जीशान अंसारी, कोटा/बिलासपुर। ग्राम पंचायत आमागोहन में ग्राम सभा की प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। भारत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी दौरान 13 मार्च 2026 को थाना मरवाही पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बरौर और उषाढ के बीच जंगल क्षेत्र में कुछ लोग ताश के पत्तों के जरिए “काट पत्ती” नामक जुआ खेलते हुए पैसों का दांव लगा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया और तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। इसके बाद थाना मरवाही पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई। पुलिस टीम ने जंगल में पहुंचकर चारों ओर से घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। पुलिस को देखते ही कुछ जुआरी जंगल और खाई का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने 13 जुआरियों को मौके पर ही रंगे हाथों पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपी,पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों में नितपाल केवट उर्फ पिंटू (परासी),दिनेश कुमार केवट (रेहुंदा, जिला अनुपपुर),प्रहलाद प्रधान (चनाडोंगरी),धनुषधारी (बरौर),राजेश गुप्ता (बरौर),मोहम्मद सैफ अली (फिल्टर टोला कोतमा),खेमचंद केवट (रामनगर),भुनेश्वर केवट (बरौर),फुलेख राम केवट (रामनगर),मुकेश कुमार केवट (रामनगर),मोती सिंह (कटरा),कृष्णा प्रजापति (कोतमा) और,अंकित तिवारी (बिजुरी) शामिल हैं।क्या-क्या हुआ जप्त

ये खबर भी पढ़ें…
डी.डी. हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा: गंभीर लापरवाही उजागर, नोटिस जारी
डी.डी. हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा: गंभीर लापरवाही उजागर, नोटिस जारी
June 23, 2026
डी.डी. हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा: गंभीर लापरवाही उजागर, नोटिस जारी गौरेला पेंड्रा मरवाही - पेंड्रारोड। डी.डी. हॉस्पिटल सेमरा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने मौके से जुआ फड़ में लगी ₹30,350 नगद राशि जप्त की। इसके अलावा जुआरियों के पास से विवो, ओप्पो और पोको कंपनी के स्मार्टफोन सहित कुल 9 मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹27,500 बताई जा रही है।

सबसे बड़ी कार्रवाई में पुलिस ने मौके से 12 मोटरसाइकिल भी जप्त की हैं, जिनमें हीरो ग्लैमर, अपाचे, एचएफ डीलक्स, बजाज पल्सर, होंडा शाइन, पैशन प्रो, सीडी डॉन और स्प्लेंडर जैसे वाहन शामिल हैं। इन वाहनों की कुल कीमत करीब ₹4,60,500 आंकी गई है। इसके अलावा जुआ खेलने में प्रयुक्त 52 पत्ती ताश और जुआ फड़ में बिछाई गई दरी भी जप्त की गई। कुल जप्ती राशि: ₹5,18,350,जुआ अड्डा चलाने वाले फरार

ये खबर भी पढ़ें…
20 लाख की फिरौती मांगने वाले अंतरराज्यीय किडनैपिंग गैंग का भंडाफोड़, 3 दिन में अपहृत गिरीश यादव सकुशल बरामद
20 लाख की फिरौती मांगने वाले अंतरराज्यीय किडनैपिंग गैंग का भंडाफोड़, 3 दिन में अपहृत गिरीश यादव सकुशल बरामद
June 23, 2026
20 लाख की फिरौती मांगने वाले अंतरराज्यीय किडनैपिंग गैंग का भंडाफोड़, 3 दिन में अपहृत गिरीश यादव सकुशल बरामद पिस्टल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने खुलासा किया कि नान्हू उर्फ महिपाल सिंह (निवासी उषाढ) और बाली उर्फ बालमुकुंद गुप्ता (निवासी बरौर) द्वारा जंगल में जुआ खेलने के लिए स्थान उपलब्ध कराया जाता था। वहीं ताश पत्ती, खाने-पीने की व्यवस्था और हारने वालों को पैसे की व्यवस्था भी वही कराते थे। पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही दोनों आरोपी जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में जुआ, सट्टा, मादक पदार्थों की तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे मामलों में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!